Pankaj Mishra
Read More
---विज्ञापन---
नई दिल्ली: महाराष्ट्र में कल यानी 5 अगस्त को कैबिनेट विस्तार संभव है। सूत्रों के मुताबिक शिंदे-बीजेपी गुट के 15 मंत्री शपथ ले सकते है। दरअसल शिंदे सरकार एक महीने का कार्यकाल पूरा कर चुकी है। CM पद की शपथ लेने के साथ ही सरकार 751 सरकारी आदेश जारी कर चुकी है और इनमें से 100 से ज्यादा आदेश अकेले स्वास्थ्य विभाग से संबंधित हैं। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का कहना है कि उनकी सरकार अच्छा काम कर रही है और जल्द ही मंत्रिमंडल का विस्तार होगा।
सूत्रों की मानें तो कैबिनेट विस्तार के लिए शिंदे गुट ने फॉर्मूला तैयार कर लिया है। इस फॉर्मूला में इस बात की जिक्र है कि किस पार्टी को कितने मंत्री पद मिलेंगे। इस फॉर्मूले पर फैसला बीजेपी को करना है। मंत्रिमंडल में 35 सदस्य शामिल होंगे। इस तरह सरकार में शिंदे खेमा को 40 फीसदी हिस्सेदारी मिलेगी।
मंत्रिमंडल में बीजेपी कोटे से 21 मंत्री कैबिनेट में शामिल हो सकते हैं, जबकि शिंदे गुट को 12 मंत्री पद मिल सकता है। 2 मंत्री अन्य छोटे सहयोगी दलों को मिलेगा। आपको बता दें कि 30 जून को एकनाथ शिंदे ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।
जानकारी के मुताबिक मंत्रिमंडल के साथ-साथ विभागों के बंटवारे पर भी शिंदे गुट और बीजेपी के बीच बात बन गई है। बीजेपी गृह, वित्त और राजस्व जैसे बड़े विभाग अपने पास रख सकती है, जबकि शहरी विकास और पथ निर्माण विभाग शिवसेना के शिंदे गुट को दिया जा सकता है।
इस बीच मंत्रिमंडल विस्तार ना किए जाने पर विपक्ष लगातार शिंदे पर तंज कस रहा है। एनसीपी और कांग्रेस कैबिनेट विस्तार न होने पर कई बार शिंदे सरकार पर निशाना साध चुकी है।
न्यूज 24 पर पढ़ें प्रदेश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।