दिल्ली से 164 यात्रियों को पटना ला रहे विमान से टकराया पक्षी, पायलट की सूझबूझ से हादसा टला

Air India flight bird hit: दिल्ली से पटना आ रहे एयर इंडिया के विमान से लैंडिंग के दौरान पक्षी टकरा गया. पायलट की सूझबूझ से फ्लाइट की सुरक्षित लैंडिंग कराई गई. विमान में सवार सभी 164 यात्री और चालक दल के सदस्य पूरी तरह सुरक्षित हैं.

Air India flight bird hit, Patna airport, AI 1741, Delhi Patna flight, Jayprakash Narayan Airport

दिल्ली से पटना आ रहे एयर इंडिया के विमान से लैंडिंग के दौरान पक्षी टकराया। FILE PHOTO

बिहार की राजधानी पटना स्थित जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सोमवार सुबह दिल्ली से आ रहे एयर इंडिया के एक विमान से लैंडिंग के वक्त एक पक्षी टकरा गया. हालांकि, पायलट की तत्परता से विमान को सुरक्षित उतार लिया गया और प्लेन में सवार सभी 164 यात्री बाल-बाल बच गए. समाचार एजेंसी PTI के अनुसार, दिल्ली से पटना आने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट संख्या AI-1741 सोमवार सुबह करीब 7:44 बजे पटना एयरपोर्ट पर उतरने वाली थी. रनवे के करीब पहुंचते ही पायलट को विमान से पक्षी के टकराने (Bird Hit) की आशंका हुई, जिसकी सूचना तुरंत एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) को दी गई. सूचना मिलते ही एयरपोर्ट प्रशासन ने एहतियातन इमरजेंसी प्रोटोकॉल लागू कर दिया और दमकल व एंबुलेंस की टीमों को अलर्ट पर रख दिया.

विज्ञापन
विज्ञापन

जांच में पक्षी टकराने की पुष्टि, इंजन सुरक्षित

विमान की सुरक्षित लैंडिंग के बाद इंजीनियरों की तकनीकी टीम ने रनवे और विमान का गहन निरीक्षण किया. जांच में बर्ड हिट की पुष्टि हुई, लेकिन गनीमत रही कि इंजन या विमान के किसी हिस्से को कोई नुकसान नहीं पहुंचा था. सभी जरूरी सुरक्षा जांचों के बाद विमान को दिल्ली की वापसी उड़ान (AI 1852) के लिए क्लीयरेंस दे दी गई. इस तकनीकी जांच के कारण वापसी की फ्लाइट करीब 79 मिनट की देरी से रवाना हो सकी.

सभी यात्री और क्रू मेंबर्स सुरक्षित

हवाई अड्डे के अधिकारियों ने बताया कि पक्षी के टकराने के बावजूद विमान सुरक्षित रूप से रनवे पर उतर गया. विमान में कुल 164 यात्री और चालक दल के सदस्य सवार थे. सभी को बिना किसी नुकसान के सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. घटना के तुरंत बाद एयरपोर्ट प्रशासन अलर्ट हो गया. अधिकारियों ने एहतियात के तौर पर तुरंत हवाई पट्टी का मुआयना किया ताकि किसी भी तरह के खतरे को टाला जा सके. एयरपोर्ट प्रबंधन के मुताबिक, इस घटना से हवाई अड्डे के सामान्य परिचालन पर कोई असर नहीं पड़ा और बाकी सभी उड़ानें अपने तय समय पर संचालित होती रहीं.

विज्ञापन

एक हफ्ते में दूसरी बार बर्ड हिट की घटना

पटना एयरपोर्ट पर एक सप्ताह के भीतर एयर इंडिया विमान के साथ पक्षी टकराने की यह दूसरी घटना है. इससे पहले 17 अगस्त को भी दिल्ली-पटना फ्लाइट से पक्षी टकरा गया था, जिसके बाद विमान को दो दिनों तक ग्राउंडेड रखना पड़ा था. एयरपोर्ट के आसपास पक्षियों की बढ़ती आवाजाही को देखते हुए सुरक्षा उपायों और निगरानी को और कड़ा कर दिया गया है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ