Bharat Nirman Summit 2026: 'प्रधानमंत्री ने ऊंचे मानक सेट किए….', न्यूज 24 पर दिल्ली शिक्षा मंत्री आशीष सूद EXCLUSIVE

दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद सोमवार को न्यूज 24 के भारत निर्माण समिट 2026 में शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने न्यूज 24 की एंकर दिव्या अग्रवाल से खास बातचीत की.

Bharat Nirman Summit 2026

न्यूज 24 पर दिल्ली शिक्षा मंत्री आशीष सूद EXCLUSIVE (Photo: News24)

दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद सोमवार को न्यूज 24 के भारत निर्माण समिट 2026 में शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने न्यूज 24 की एंकर दिव्या अग्रवाल से खास बातचीत की. उन्होंने दिल्ली में बीजेपी की उपलब्धियां गिनाने से पहले कहा, ”किसी भी राज्य के प्रशासनिक ढांचे को बदलने के लिए डेढ़ साल कम समय है, जनता को हमसे उम्मीदें ज्यादा है. पीएम मोदी ने हमारे लिए ऊंचे मानक सेट किए हैं. इस वजह से जनता की उम्मीदें हम लोगों से ज्यादा हैं.”

विज्ञापन
विज्ञापन

‘बीजेपी से उम्मीदें ज्यादा हैं’

आशीष सूद ने आगे कहा- ”27 साल बाद दिल्ली की जनता ने बीजेपी को सत्ता में भेजा है, इसलिए लोगों की उम्मीदें भी बहुत ज्यादा हैं. पार्टी की कोशिश रहती है कि जिन योजनाओं की शुरुआत करे, उन्हें पूरा करके उनका उद्घाटन भी वही करे. दिल्ली के प्रशासनिक सिस्टम में बदलाव की जिम्मेदारी से पीछे नहीं हटते. दिल्ली सरकार के काम करने के तरीके को बदलने पर काम किया जा रहा है.” आशीष सूद ने बताया कि उनके मुताबिक सबसे बड़ा बदलाव गवर्नेंस के तरीके में आया है. उन्होंने कहा- ”पहले मुख्यमंत्री के पास कोई विभाग नहीं होता था, सरकार के अलग-अलग विभागों और संस्थानों के बीच अक्सर विवाद की स्थिति रहती थी. सफाई कर्मचारियों और दिल्ली की सफाई जैसे मुद्दों पर भी समस्याएं बनी रहती थीं.”

‘सरकार चलाने का तरीका बदल रहे’

आशीष सूद का कहना है कि दिल्ली का बजट बहुत बड़ा नहीं है और सरकार के पास संसाधन भी सीमित हैं, लेकिन सरकार चलाने का तरीका बदला जा रहा है. उन्होंने कहा कि उपलब्ध संसाधनों का बेहतर इस्तेमाल करके प्रशासन को ज्यादा मजबूत बनाने की कोशिश की जा रही है. आशीष सूद ने आगे कहा- ”शिक्षा भी एक अहम फोकस बन गई है. दिल्ली के स्कूलों में अब 9,000 से ज्यादा स्मार्ट क्लासरूम और 10,000 से ज्यादा स्टैंडर्ड कंप्यूटर हैं. सरकार ने 150 स्कूलों में डिजिटल लाइब्रेरी और लगभग 200 स्कूलों में लैंग्वेज लैब भी शुरू की हैं. दिल्ली सरकार कोचिंग संस्थानों को रेगुलेट करने के लिए कानून बनाने पर भी काम कर रही है. प्रस्तावित फ्रेमवर्क में विज्ञापन, फीस, फैकल्टी के स्टैंडर्ड और कामकाज की शर्तों जैसे पहलू शामिल होंगे। सूद ने कहा कि रेगुलर स्कूल के समय के बाद स्कूल की इमारतों का इस्तेमाल कोचिंग सेंटर के तौर पर किया जा सकता है, जिससे छात्रों का खर्च कम करने में मदद मिल सकती है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ