---विज्ञापन---

प्रदेश angle-right

20 साल के युवक को उठा ले गए बदमाश…40 करोड़ दो वरना, ऐसे पुलिस ने सुलझाया केस

Maharashtra News: महाराष्ट्र में एक बिल्डर के बेटे को अगवा किया गया। अगवा करने वालों ने उसको छोड़ने के बदले 40 करोड़ रुपये की फिरौती की मांग की। पुलिस ने सिर्फ 12 घंटे में युवक को आजाद कराया। पढ़िए किडनैपिंग की पूरी कहानी।

---विज्ञापन---

Maharashtra News: महाराष्ट्र में अंबरनाथ के एक बिल्डर संजय रंभाजी शेलके के 20 साल के बेटे को कुछ लोगों ने किडनैप कर लिया। बेटा वापस करने के बदले उन्होंने 40 करोड़ रुपये की मांग की। 20 वर्षीय बेटे को छुड़ाने के लिए संजय ने पुलिस की मदद मांगी। जानकारी के मुताबिक, इस किडनैपिंग में 10 लोग शामिल थे, जिनको पुलिस ने 12 घंटे में पकड़ लिया। पुलिस ने युवक को सकुशल उसके घर पहुंचा दिया।

क्या है पूरा मामला?

मंगलवार को 20 साल के लड़के को किडनैप कर लिया गया। इस दौरान किडनैपर्स कार में सवार होकर आए थे, जो जबरन लड़के को उठा ले गए। किडनैपर्स ने देर ना करते हुए संजय शेलके से 40 करोड़ रुपये की डिमांड कर डाली। उन्होंने धमकी दी कि अगर पैसे नहीं दिए गए बेटे को मार दिया जाएगा। संजय शेलके ने इसकी सूचना अंबरनाथ पुलिस को दी। पुलिस ने उसके बाद तुरंत 15 अधिकारियों और 80 पुलिसकर्मियों की 8 टीमों का गठन किया। आरोपियों का पता लगाने के लिए 45 CCTV देखे गए।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Sanjay Raut को जाना होगा जेल, कोर्ट का फरमान; जानें क्यों बढ़ी शिव सेना नेता की मुश्किल

2 करोड़ रुपये में तय हुआ सौदा

किडनैपर्स ने 40 करोड़ की मांगी की, लेकिन उनसे जब मोलभाव किया गया तो वह 2 करोड़ रुपये में मान गए। पैसे भेजने के लिए ओला कार का इस्तेमाल करने का प्लान बनाया गया। इस दौरान पुलिस सादी वर्दी में उस ओला वैन का पीछा करती रही। लेकिन किडनैपर्स भी शातिर थे उनको पुलिस की भनक लग गई। जिसके बाद वो पिसे डैम, भिवंडी के पास लड़के को छोड़कर भागने लगे।

---विज्ञापन---

उस दौरान पहले पुलिस ने युवक की सुरक्षा का ध्यान रखते हुए उसको बचाया। इसके बाद लोकेशन की मदद से एक आरोपियों का पीछा कर उनको पकड़ लिया। इस दौरान 9 लोग गिरफ्तार किए गए। पुलिस को उनके पास से पिस्तौल, हथियार और गाड़िया मिली हैं। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों में से दो मुंबई मनपा विभाग में काम करते थे। जिनको फर्जीवाड़ा करने के आरोप में निलंबित कर दिया गया था।

इन आरोपियों के खिलाफ पहले से भी आग्रीपाड़ा पुलिस थाने में केस दर्ज है। आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से उनको 3 अक्टूबर तक कस्टडी में भेज दिया गया।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Badlapur Encounter: अब किसको गोली मारेंगे? संजय राउत ने शिंदे सरकार से पूछा सवाल

First published on: Sep 26, 2024 01:09 PM

End of Article

About the Author

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola