Arpit Pandey
Read More
---विज्ञापन---
Unique Wedding In Khargone: हंसराज गुप्ता। शादी के सीजन में बारातें तो आपने कई देखी होगी। लेकिन जब कुछ अलग होता है तो रोमांच बढ़ जाता है। सोचिए जब बेलगाड़ी पर शान-बान से सवार दूल्हा 35 ट्रैक्टरों पर अपनी बारात लेकर निकले तो नजारा देखने वाला होगा ही। ऐसा ही नजारा मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में देखने को मिला है। जहां एक दूल्हे ने अपनी अनोखी बारात निकाली।
दरअसल, मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में निकली एक बारात पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बनी हुई है। क्योंकि यहां एक दूल्हा खुद बेलगाड़ी पर बैठा और उसके पीछे-पीछे 35 ट्रैक्टरों पर बाराती निकली। जिसके बाद इस बारात का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामला खरगोन जिले के बड़ेल गांव का है। बड़ेल में रहने वाले धीरज परिहार बेंगलुरू में जॉब करते हैं। जब उनके परिजनों ने उनकी शादी फिक्स की तो धीरज ने अपनी शादी में कुछ अलग करने का सोचा।
बैलगाड़ी पर दूल्हा और 35 ट्रैक्टर्स पर सवार हुए बाराती, मध्यप्रदेश के खरगोन में निकली अनोखी बारात#MadhyaPradesh pic.twitter.com/paGYU1Zq89
— News24 (@news24tvchannel) May 8, 2023
धीरज ने बताया कि वह अपनी बारात भगवान शिव की तरह निकालना चाहता था। वह नंदी पर सवार होकर बारात लेकर अपनी दुल्हन के घर जाना चाहता था। ऐसे में उसने बेलगाड़ी पर अपनी बारात निकाली। जबकि उसके पीछे-पीछे 35 ट्रैक्टरों का काफिला चला, जिसका वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
खास बात यह है कि जब 35 ट्रैक्टरों का यह काफिला 1 किलोमीटर से भी ज्यादा लंबा था। ऐसे में बारात की ड्रोन से वीडियो ग्राफी कराई गई। धीरज के पिता सीताराम परिहार ने बताया कि वह लंबे समय से शादी की तैयारियों में जुटे थे। लेकिन जब धीरज ने इस तरह से बारात लेकर जाने के बारे में बताया तो सबने रंजामंदी दी जिसके बाद उसकी बारात इसी तरह से निकाली गई।
धीरज का कहना है कि वह किसान परिवार से हैं, बेलगाड़ी और ट्रैक्टर किसान की पहचान होती है। इसलिए उसने इन पारंपरिक तरीकों से ही अपनी बारात निकाली है। फिलहाल अपनी अनोखी बारात निकालकर धीरज सुर्खियों में हैं। जबकि उसके बारात का वीडियो तेजी से वायरल भी हो रहा है।
न्यूज 24 पर पढ़ें मध्य प्रदेश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।