शिवराज कैबिनेट की बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर, भोपाल में बनेगा फ्लाईओवर, कर्मचारियों का DA बढ़ा
Edited By Arpit Pandey

Shivraj cabinet meeting
Edited By Arpit Pandey

Shivraj cabinet meeting
Shivraj Cabinet Meeting: मंगलवार को हुई शिवराज सरकार की कैबिनेट बैठक में कई अहम प्रत्सावों को मंजूरी दी गई है। जिसमें कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी अहम मानी जा रही है। इसके अलावा लाड़ली बहना योजना में 21 साल की विवाहित महिलाओं के साथ ट्रैक्टर धारक परिवार वाली महिलाओं को भी योजना का लाभ दिए जाने को कैबिनेट की मंजूरी मिल गई है।
कैबिनेट की बैठक में ग्वालियर और भोपाल को बड़ी सौगात मिली है। ग्वालियर में स्वर्ण रेखा नदी पर फोरलेन एलिवेटेड रोड कॉरिडोर और फ्लाईओवर बनेगा। जबकि भोपाल में भोपाल-इंदौर रोड पर संत हिरदाराम नगर जिसे बैरागढ़ के नाम से भी जाना जाता है। यहां सीवेज पंप हाउस लाऊखेड़ी से नगर निगम तक फ्लाईओवर का निर्माण किया जाएगा। जिसकी लागत 306.40 करोड़ रुपए होगी।
इसके अलावा सीएम शिवराज ने कहा कि ‘नीति आयोग ने मल्टी डायमेंशनल पावर्टी इंडेक्स ( राष्ट्रीय बहुआयामी गरीबी सूचकांक) जारी किया है। जिसके अनुसार मध्यप्रदेश में 15.94 प्रतिशत अर्थात 1 करोड़ 36 लाख लोग गरीबी सीमा से बाहर आए हैं, यह मध्यप्रदेश के लिए बड़ी उपलब्धि है। मध्यप्रदेश में लोगों के पोषण, रहन-सहन, खान-पान के स्तर में लगातार सकारात्मक बदलाव आया है, जो केंद्र और राज्य सरकार के कार्यक्रमों और योजनाओं के परिणाम स्वरूप ही संभव हुआ है।’
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: