मध्य प्रदेश के शहडोल जिले के सनसनीखेज कत्ल की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। दरअसल, 4 महीने पहले संदिग्ध परिस्थितियों में एक महिला की लाश मिली थी। मृत महिला की पहचान कमला बाई के रूप में की गई। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर महिला के कातिल की तलाश शुरू कर दी थी। आखिरकार पुलिस 4 महीने की मेहनत के बाद महिला के हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया है। इसी के साथ पुलिस ने महिला के इस अंधे कत्ल की गुत्थी को भी सुलझा लिया है। मालूम हो कि पुलिस ने इस आरोपी को पकड़ने के लिए 10,000 रुपये का इनाम भी घोषित किया था।
प्रेमी ने क्यों अपनी प्रेमिका की हत्या की?
यह मामला जिले के अमलाई थाना क्षेत्र के अमराडंडी का है। अमराडंडी की रहने वाली एक महिला 4 महीने पहले अपने ही घर में मृत पाई गई थी। मृतक महिला एक बच्चे की मां थी। शव संदिग्ध हालत में मिला था, जिसकी वजह से पहले यह मामला आत्महत्या और हत्या के बीच उलझा हुआ था। लेकिन जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि महिला का गांव के एक व्यक्ति राहुल शर्मा के साथ प्रेम संबंध है। बताया जा रहा है कि महिला राहुल पर शादी का दबाव बना रही थी। इसी दबाव से परेशान होकर आरोपी ने महिला की हत्या की साजिश रची और उसे मौत के घाट उतार दिया।
यह भी पढ़ें: पन्ना में तालाब की खुदाई के दौरान मिली 10वीं शताब्दी की नंदी प्रतिमा; देखें तस्वीरें
पूछताछ में आरोपी का बड़ा खुलासा
हत्या के बाद से ही आरोपी राहुल शर्मा फरार था। पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए उस पर 10,000 रुपये का इनाम भी घोषित किया था। 4 महीने की मेहनत के बाद आखिरकार पुलिस ने आरोपी राहुल शर्मा को गिरफ्तार किया। आरोपी राहुल शर्मा ने पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा किया। उसने बताया कि वारदात के दिन उसने महिला का मुंह कंबल से दबाकर उसकी हत्या कर दी थी, जिससे घटना को सामान्य मौत की शक्ल दी जा सके।
संबंधित खबरें
भोपाल में एक परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत
4 hrs agoइंदौर में RSS की बैठक शुरू, 400 प्रतिनिधि होंगे शामिल
5 hrs agoदिवंगत दिलीप पुरी के परिवार के साथ खड़ी है राज्य सरकार : सीएम यादव
6 hrs agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गिनाईं उपलब्धियां
6 hrs agoशराब तस्करी रोकने पहुंचे TI दिलीप पुरी की दर्दनाक मौत
8 hrs agoMP में अवैध शराब तस्करों का आतंक, ट्रक से कुचलकर की थाना इंचार्ज की हत्या
12 hrs agoप्रधानमंत्री मोदी के पत्र पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जताया आभार
1 day agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने मोहन यादव को लिखा पत्र
1 day agoहरदीप पुरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए भरा नामांकन, कांग्रेस ने किया विरोध
2 days ago'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines