Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

मध्य प्रदेश

Shahdol Crime News: चार दिन से लापता थी नाबालिग, संदिग्ध अवस्था में अर्धनग्न मिला शव

शहड़ोल: मध्यप्रदेश के शहडोल जिले के जैतपुर थाना क्षेत्र के दरसिला चौकी अन्तर्गत एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां 4 दिन से लापता एक किशोरी का संदिग्ध अवस्था में खेत के कुएं में अर्धनग्न शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। नाबालिग छात्रा की लाश मिलने पर परिजनों ने हत्या […]

Author
Edited By : Yashodhan Sharma Updated: Nov 16, 2022 18:11

शहड़ोल: मध्यप्रदेश के शहडोल जिले के जैतपुर थाना क्षेत्र के दरसिला चौकी अन्तर्गत एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां 4 दिन से लापता एक किशोरी का संदिग्ध अवस्था में खेत के कुएं में अर्धनग्न शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। नाबालिग छात्रा की लाश मिलने पर परिजनों ने हत्या की आशंका जाहिर की है। वहीं मामले की जानकारी लगते ही मौके पर पहुंची जैतपुर व दरसिला पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गई है।

4 दिन से लापता थी नाबालिग

जानकारी के मुताबिक नाबालिग के शव मिलने के मामले में पुलिस कुछ संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। जैतपुर थाना क्षेत्र के दरसिला चौकी अन्तर्गत एक 14 वर्षीय नाबालिग छात्रा 13 नवम्बर से लापता हो गई थी, जिसके लापता होने की परिजनों ने दरसिला चौकी में सूचना दी थी। परिजनों के सूचना पर पुलिस ने गुमसुदगी का मामला कायम कर नाबालिग की पड़ताल में जुट गई थी।

---विज्ञापन---

हत्या की आशंका जता रहे परिजन

इसी बीच 16 नवम्बर को मवेशी चरा रहे चरवाहे ने खेत में स्थित इंदारा कुएं में लापता नाबालिग का शव देखा। चरवाहे ने लाश देखते ही इसकी सूचना अन्य ग्रामीणों को दी जिसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे। मृतका के परिवार वालों ने हत्या की आशंका जाहिर करते हुए कुछ लोगों पर आशंका जाहिर की है। वहीं घटना की जानकारी लगते ही जैतपुर व दरसिला पुलिस मौके पर पहुंची और पड़ताल शुरू कर दी।

फिलहाल, नाबालिग के शव मिलने के मामले में पुलिस कुछ संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। वहीं इस मामले में सडीओपी धनपुरी अभिनव मिश्रा का कहना है कि लापता बच्ची का शव मिला है। मामले की पड़ताल की जा रही है। पीएम रिपोर्ट के बाद बहोत सी चीजें स्पष्ट हो जाएगी ।

---विज्ञापन---
First published on: Nov 16, 2022 06:11 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.