मध्य प्रदेश के दो नए उप मुख्यमंत्रियों में से एक राजेंद्र शुक्ला की बेटी ऐश्वर्या शुक्ला ने बुधवार को कहा कि मुझे पता था कि मेरे पिता को अच्छा पद मिलेगा। राजेंद्र शुक्ला ने आज ही अपने समकक्ष जगदीश देवड़ा और मुख्यमंत्री मोहन यादव के साथ पद की शपथ ली थी।
ऐश्वर्या ने कहा कि मुझे लगता है कि नई जिम्मेदारी में मेरे पिता का ध्यान शिक्षा के क्षेत्र पर रहेगा। इसके साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने की इच्छा भी व्यक्त की। बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी ने आज भोपाल में हुए शपथ ग्रहण समारोह में भी शिरकत की थी।
बता दें कि राजेंद्र शुक्ला ने रीवा विधानसभा से चुनाव लड़ा था जिसमें उन्होंने 21,339 मतों के अंतर से जीत हासिल की थी। उनके खाते में 77,680 वोट आए थे जबकि उनके करीबी प्रतिद्वंद्वी और कांग्रेस के उम्मीदवार राजेंद्र शर्मा महज 56,341 वोटों पर सिमट गए थे।
साल 2003 से लगातार बने आ रहे रीवा से विधायक
चार बार कैबिनेट मंत्री रह चुके राजेंद्र शुक्ला अपने चुनावी करियर में अब तक कभी नहीं हारे हैं। हर बार जीतने पर उन्हें मंत्री पद मिला है। उन्होंने साल 2003 के विधानसभा चुनाव भाजपा के टिकट पर लड़ा था और तब से हर विधानसभा चुनाव में उन्हें जीत ही मिली है।
एमपी और छत्तीसगढ़ में हुआ शपथ ग्रहण समारोह
आज मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय ने मुख्यमंत्री के पद की और अरुण साव व विजय शर्मा ने उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की थी। प्रधानमंत्री मोदी दोनों कार्यक्रमों में शामिल हुए थे।
ये भी पढ़ें: कौन हैं राजेंद्र शुक्ला, जो बने हैं मध्य प्रदेश के नए डिप्टी सीएम
ये भी पढ़ें: मोहन सरकार ने धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर पर लगाया प्रतिबंध
ये भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में मंत्रिमंडल का विस्तार कब? कौन होगा शामिल?
संबंधित खबरें
MP में अवैध शराब तस्करों का आतंक, ट्रक से कुचलकर की थाना इंचार्ज की हत्या
2 hrs agoप्रधानमंत्री मोदी के पत्र पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जताया आभार
16 hrs agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने मोहन यादव को लिखा पत्र
16 hrs agoहरदीप पुरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए भरा नामांकन, कांग्रेस ने किया विरोध
1 day ago'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
3 days agoMP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
3 days agoMP High Court: पिता की संपत्ति में पत्नी और बेटों के अधिकार पर फैसला
3 days agoशिवपुरी में दो बहनों और चार बच्चों की मौत से मातम
3 days agoरायसेन में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत
3 days agoग्वालियर चिड़ियाघर से लापता महिला 20 दिन बाद मिली, जांच जारी
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines