कौन हैं राजेन्द्र शुक्ला, जो बने हैं मध्य प्रदेश के नए डिप्टी सीएम
Rajendra Shukla selected new Deputy CM of MP: राजेन्द्र शुक्ला चार बार कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं तथा अपने चुनावी कैरियर में अब तक अजेय रहे हैं।
Edited By Shailendra Pandey

Edited By Shailendra Pandey

Rajendra Shukla selected new Deputy CM of MP: रीवा विधानसभा क्षेत्र से जीत हासिल करने वाले राजेन्द्र शुक्ला को मध्य प्रदेश विधायक दल की बैठक में डिप्टी सीएम बनाया गया है। वहीं, विधायक दल की बैठक के बाद मोहन यादव को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाया गया है। इस बार मध्य प्रदेश में दो उप मुख्यमंत्री बनाए गए हैं। राजेन्द्र शुक्ला के साथ जगदीश देवड़ा को उप मुख्यमंत्री का कार्यभार सौंपा गया है।
मध्य प्रदेश में दो डिप्टी सीएम का एलान, जगदीश देवड़ा और राजेश शुक्ला होंगे डिप्टी सीएम#MohanYadav #MadhyaPradeshCM | #JagdishDewda #RajendraShukla pic.twitter.com/lkwFe32e5J
— News24 (@news24tvchannel) December 11, 2023
गौरतलब है कि राजेन्द्र शुक्ला चार बार कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं। राजेन्द्र शुक्ला अपने चुनावी कैरियर में अब तक अजेय रहे हैं तथा वे ऐसे विधायक हैं जिन्हें हर बार चुनाव जीतने पर मंत्री पद मिला है। राजेन्द्र ने वर्ष 2003 में पहली बार बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ा था और जीत हासिल की थी। इसके बाद से लगातार वह रीवा से चुनाव जीतते आ रहे हैं। वहीं, राजेश ने 2023 में पांचवी बार विधानसभा चुनाव में जीत हासिल की है।
यह भी पढ़ें- शिवराज सिंह ने राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा; चौहान ही लेकर आए थे मोहन यादव को CM बनाने का प्रस्ताव
राजेंद्र शुक्ला एक सिविल इंजीनियर हैं और इस बार मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव जीतकर पांचवीं बार विधायक बने हैं। इससे पहले वे जनसंपर्क, खनिज, ऊर्जा, पर्यावरण जैसे महत्वपूर्ण पदों पर कैबिनेट मंत्री रहे चुके हैं। रीवा विधानसभा सीट को बीजेपी का गढ़ माना जाता है। इस विधानसभा में 2 लाख से अधिक मतदाता हैं। इसमें 1,15,715 पुरुष और 98 हजार महिलाएं शामिल हैं। इस सीट पर ब्राह्मण वोटर्स की संख्या अधिक होने के साथ ही पिछड़ी जाति के मतदाता भी निर्णायक भूमिका निभाते हैं। वहीं, इस सीट पर 24 हजार मुस्लिम और 15 हजार सिंधी मतदाता भी हैं।
विधानसभा चुनाव 2023 में राजेन्द्र शुक्ला ने कांग्रेस के प्रत्याशी राजेन्द्र शर्मा को 21,339 से मतों से हराया है। इस चुनाव में राजेन्द्र शुक्ला को 77,680 वोट मिले हैं, जबकि उनके प्रतिद्वंदी कांग्रेस प्रत्याशी राजेन्द्र शर्मा को 56,341 मत प्राप्त हुए हैं। वहीं, बीएसपी के मधुमास चंद्र सोनी ‘बंची भाई’ 8,524 वोट पाकर तीसरे नंबर पर हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: