Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

मध्य प्रदेश

Raisen News: नर्मदा नदी में डूबे 2 युवक, सर्च ऑपरेशन में जुटी NDRF की टीम

रायसेन। मध्यप्रदेश के रायसेन जिले के बरेली अंतर्गत केतोघान नर्मदा नदी में नहाने के लिए विदिशा से आए 4 युवकों में से 2 युवक पानी में डूब गए। घटना की जानकारी पर प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। डूबे हुए लड़कों की सर्चिंग जारी है। जानकारी के मुताबिक, चारों युवक नहाने के लिए नर्मदा नदी […]

Author
Edited By : Yashodhan Sharma Updated: Nov 14, 2022 03:23

रायसेन। मध्यप्रदेश के रायसेन जिले के बरेली अंतर्गत केतोघान नर्मदा नदी में नहाने के लिए विदिशा से आए 4 युवकों में से 2 युवक पानी में डूब गए। घटना की जानकारी पर प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। डूबे हुए लड़कों की सर्चिंग जारी है।

जानकारी के मुताबिक, चारों युवक नहाने के लिए नर्मदा नदी पहुंचे। इस दौरान दो युवक जिसमें चेतन राजपूत और राजकुमार चौरसिया नहाने के दौरान पानी में डूब गए।

---विज्ञापन---

पानी में डूबे युवकों की जानकारी लगते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। एसडीआरएफ की टीम मोटर बोट की सहायता से युवकों की सर्चिंग कर रही है।

इसके साथ ही गोताखोरों की भी मदद ली जा रही है। प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद है। बताया जा रहा है कि चारों दोस्तों का नर्मदा नदी में नहाने के बाद छींद मंदिर जाने का कार्यक्रम था।

---विज्ञापन---
First published on: Nov 13, 2022 07:30 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.