मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पीडब्ल्यूडी के चीफ इंजीनियर ने सत्य नारायण कथा के बाद प्रसाद लेने के लिए सभी कर्मचारियों के लिए नोटशीट जारी की है। इस नोटशीट में सभी कर्मचारियों को प्रसाद लेने के लिए सूचना दी गई है। अब प्रदेश में पीडब्ल्यूडी के चीफ इंजीनियर के इस नोटशीट की जमकर चर्चा हो रही है। कांग्रेस ने इस बहाने सरकार पर हमला बोला तो वहीं बीजेपी ने बचाव किया है।
नोटशीट को पीडब्ल्यूडी भोपाल रीजन के चीफ इंजीनियर संजय मस्के ने जारी किया है। उनके घर सत्य नारायण भगवान की कथा थी, ऐसे में कर्मचारियों को इसमें शामिल होने और प्रसाद ग्रहण करने के लिए बाकायदा नोटशीट जारी कर दी गई, जिसमें लिखा गया कि महाप्रसादी का लाभ लेने के लिए सभी अधिकारी कर्मचारियों को उपस्थित रहना है। अब इस पर विवाद खड़ा हो गया है।
चीफ इंजीनियर द्वारा जारी नोटशीट में लिखा है कि भोपाल परिक्षेत्र लोक निर्माण विभाग कार्यालय के अधीनस्थ समस्त अधिकारियों/कर्मचारियों को सूचित किया जाता है कि अधोहस्ताक्षरकर्ता के शासकीय निवास क्र. सीपीसी-1 चार ईमली भोपाल पर दिनांक 5 सितंबर को सत्य नारायण भगवान की कथा तदोपरांत दोपहर 1 बजे से महाप्रसादी के वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। महाप्रसादी का लाभ लेने के लिए सभी अधिकारियों/कर्मचारियों को उपस्थित रहने के लिए सूचित किया जाता है।
आमतौर पर ऐसे कार्यक्रमों का न्योता वॉट्सएप, फोन कॉल या व्यक्तिगत रूप से दिया जाता है, लेकिन इंजीनियर साहब ने पो-सरकारी नोटशीट पर सभी को शामिल होने का आदेश दे दिया। अब यह नोटशीट उनके ही विभाग में वायरल हो गई है। इससे खराब सड़कों को लेकर लगातार सवाल उठा रही कांग्रेस को बोलने का मौका मिल गया। कांग्रेस का कहना है कि सड़कों की हालत खराब है, लोग हादसे में मर रहे हैं।
यह भी पढ़ें : भोपाल में नेपाली व्यक्ति की हत्या के आरोप में रेलवेकर्मी गिरफ्तार, इसलिए ले ली जान
कांग्रेस नेता मानक अग्रवाल का कहना है कि कथा कराने में कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन आदेश जारी कर सभी को अपने घर बुलाना ठीक नहीं है। प्रदेश में सड़कों की हालत खराब है, लोग गड्ढों में गिरकर मर रहे हैं, सरकार का इस पर कोई ध्यान नहीं है। वहीं भोपाल के हुजूर से विधायक रामेश्वर शर्मा का कहना है कि नोटशीट पर यह नहीं लिखा कि अगर नहीं आए तो सस्पेंड या टर्मिनेट कर दिया जाएगा। इसमें क्या आपत्ति है? विपक्ष जानबूझकर इस तरह के मुद्दे उठा रहा है।
संबंधित खबरें
सिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने बताया किन बातों पर देना होगा ध्यान
7 hrs agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, NSUI ने खोली ऑनलाइन सिस्टम की पोल
1 day agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 100 से ज्यादा इंस्टा अकाउंट चेक, 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
2 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
3 days agoउज्जैन में शाही मस्जिद तोड़ने का विरोध, भीड़ ने किया पथराव; पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
3 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के घर आज चलेगा बुलडोजर, उज्जैन में है 52 साल पुराना पैतृक मकान, जानें क्यों होगी कार्रवाई?
4 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत, 3 युवकों की हालत नाजुक
5 days ago'स्टूडेंट्स की बात सुनें CM मोहन यादव', राहुल गांधी ने की MP में 27% OBC कोटा लागू करने की मांग
8 days agoछतरपुर मंदिर: 200 साल पुराने मंदिर से रामलला की अष्टधातु मूर्ति समेत 15 मूर्तियां चोरी
9 days agoराहुल गांधी पर हेमांग जोशी का निशाना, बोले- ‘पीआर टीम की लिखी बातें दोहराते हैं’
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines