भोपाल में नेपाली व्यक्ति की हत्या के आरोप में रेलवेकर्मी गिरफ्तार, इसलिए ले ली जान

Bhopal News: मध्यप्रदेश की भोपाल पुलिस ने दो दिनों पहले हुई एक नेपाली व्यक्ति की हत्या की गुत्थी को सुलझाते हुए एक रेलवे कर्मचारी को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया है। पढ़िए भोपाल से विपिन श्रीवास्तव की रिपोर्ट।

Bhopal News, Bhopal Latest News, Bhopal Police, Nepali Man, Bhopal Railway Colony, भोपाल न्यूज, भोपाल ताजा खबर, भोपाल पुलिस, नेपाली व्यक्ति, भोपाल रेलवे कॉलोनी

मध्य प्रदेश पुलिस

विज्ञापन

Bhopal News: मध्य प्रदेश की भोपाल पुलिस ने दो दिनों पहले हुई एक नेपाली व्यक्ति की हत्या की गुत्थी को सुलझाते हुए एक रेलवे कर्मचारी को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि आरोपी ने मृतक पर अप्राकृतिक कृत्य करने का दबाव बनाया था। इसका विरोध करने पर आरोपी ने उसे मौत के घाट उतार दिया। घटना को अंजाम देने के बाद मृतक के शव को पार्किंग में फेंक दिया और अपने घर से सबूत मिटाने के लिए घर की सफाई भी कर दी। पकड़ा गया आरोपी युवाओं को पैसे और शराब का लालच देकर अपने घर लाता था।

दो दिन पहले रेलवे कॉलोनी में मिला था शव

जानकारी के अनुसार, भोपाल के बागसेवनिया थाना क्षेत्र में एक 50 वर्षीय व्यक्ति कमल नेपाली का दो दिनों पहले रेलवे कॉलोनी में शव मिला था। जिसके बाद पुलिस टीम मामले के खुलासे में जुटी हुई थी। मृतक मूलरूप से नेपाल का रहने वाला था। उसकी पत्नी काफी समय पहले छोड़कर चली गई थी। हाल में वह हबीबगंज नाके पास रहता था। पुलिस टीम ने इस मामले में एक रेलवे के कर्मचारी ओमप्रकाश को गिरफ्तार करके घटना का खुलासा किया है। पकड़ा गया रेलवेकर्मी मृतक कमल नेपाली को अपने घर पर सेवादार बनाकर लाया था।

विज्ञापन

अप्राकृतिक कृत्य करने का बनाया था दबाव

बताया गया है कि आरोपी ने मृतक कमल नेपाली पर अप्राकृतिक कृत्य करने के लिए दबाव बनाया था। ऐसा ना करने पर उसने कमल नेपाली की हत्या की थी। आरोपी तंत्र-मंत्र करता था, पुलिस ने आरोपी के मोबाइल को भी कब्जे में लेकर खंगाला तो, तो उसमें तंत्र-मंत्र करने वाली वीडियो भी मिले और उसके साधु के वेश में भी फोटो मिले है। इसके अलावा जांच में सामने आया कि लगभग 3 महीने पहले ओम प्रकाश पर एक युवक का गुप्तांग काटने का भी आरोप लगा था। आरोपी युवाओं को पैसे और शराब का लालच देकर अपने मकान पर लाता था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ