प्रियंका गांधी नर्मदा पूजन के साथ शुरू करेंगी जबलपुर का दौरा, शहर में निकाला जाएगा रोड शो
Edited By Arpit Pandey

priyanka gandhi
Edited By Arpit Pandey

priyanka gandhi
MP Politics: कांग्रेस इस बार मध्य प्रदेश में पूरा जोर लगाती नजर आ रही है। लेकिन खास बात यह है कि अब तक कांग्रेस के चुनावी प्रचार का शंखनाद एक तरह से कांग्रेस नेता राहुल गांधी ही करते थे। लेकिन पहली बार मध्य प्रदेश में साल के आखिर में होने वाले विधानसभा चुनाव के अभियान की शुरुआत कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी करने जा रही हैं, प्रियंका गांधी के 12 जून के जबलपुर दौरे का कार्यक्रम सामने आ गया ह। वह नर्मदा पूजन के साथ अपना दौरा शुरू करेंगी।
प्रियंका गांधी 12 जून को सबसे पहले जबलपुर पहुंचेंगी, उनके इस दौरे में हिंदुत्व का तड़का भी लगता नजर आएगा। प्रियंका गांधी सबसे पहले मां नर्मदा का आशीर्वाद लेकर और विशेष पूजा अर्चना कर दौरे की शुरुआत करेंगी। प्रियंका गांधी प्रदेश कांग्रेस के नेताओं के साथ जबलपुर के भेड़ाघाट पर पूजा करेंगी। पूजा के बाद प्रियंका गांधी रोड शो शुरू होगा, जो जबलपुर शहर के बीच में से निकाला जाएगा।
बताया जा रहा है कि कांग्रेस नेताओं की कोशिश है कि प्रियंका गांधी का रोड शो शहर की हर विधानसभा को टच करें, ताकि चुनावी साल में पूरा माहौल बनाया जाएगा। ऐसे में दो किलोमीटर लंबे रोड शो के बाद प्रियंका गांधी जनसभा को संबोधित करेंगी। प्रियंका करीब 4 घंटे तक जबलपुर में रुकेगी।
दरअसल, कांग्रेस महाकौशल में 2018 का परिणाम दोहराने की कोशिश में जुटी है। पिछले चुनाव में कांग्रेस को इस अंचल में जबरदस्त बढ़त मिली थी। जिससे पार्टी 15 साल बाद सत्ता तक पहुंच पाई थी। कांग्रेस को 2018 के विधानसभा चुनाव में 38 विधानसभा सीटों में से 24 सीटें मिली थी, जबकि बीजेपी को और बीजेपी को 13 सीटें मिली थी। इस इलाके की अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित 13 में से 11 सीटों पर भी कांग्रेस ने जीत हासिल की थी।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: