Sakshi Malik visit Baba Mahakaleshwa Mandir: भारत को कुश्ती में ओलंपिक मेडल दिलाने वाली भारतीय पहलवान साक्षी मलिक अपने पहलवान पति सत्यव्रत कादियान के साथ शुक्रवार को बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में पहुंचीं। यहां उन्होंने सबसे पहले बाबा महाकालेश्वर के मंदिर गई, यहां उन्होंने नंदी हॉल में बैठकर भगवान महाकाल की पूजा-अर्चना की, साथ ही अभिषेक किया। इसके अलावा साक्षी मलिक और उनके पति सत्यव्रत कादियान ने बैठकर काफी देर तक भगवान महाकाल का ध्यान भी किया।
अब बच्चों को पहलवानी सिखाएंगी साक्षी मलिक
बाबा महाकाल के दर्शन करने के बाद मीडिया से बात करते हुए साक्षी मलिक ने कहा कि वह जैसा सोचकर महाकाल आई थी, यहां की व्यवस्था उससे कई गुना अच्छी है। साक्षी ने बताया कि उन्होंने बाबा महाकाल के काफी अच्छे से दर्शन किए। अब बस बाबा महाकाल से उनकी यही कामना है कि उनका परिवार में खुशहाली और बाबा की कृपा बनी रहे। इसके साथ ही साक्षी ने कहा कि उन्हें अपने करियर में अब तक कई सारे अवॉर्ड मिले हैं। अब वह अपना खुद का अखाड़ा चलाएंगी, जिसमें वह बच्चों को पहलवानी सिखाएंगी। उन्होंने यह भी कहा कि आज के समय की महिलाएं किसी से कम नहीं हैं।
यह भी पढ़ें: MP में बिजली कटौती पर सियासत तेज! ऊर्जा मंत्री और इमरती देवी की बातचीत ने मामले को दी हवा
तस्वीरें हो रही हैं वायरल
सोशल मीडिया पर साक्षी मलिक के उज्जैन महाकाल मंदिर विजिट की तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में पहलवान साक्षी अपने पति सत्यव्रत कादियान के साथ बाबा महाकाल में जाते हुए, पूजा करते हुए और नंदी हॉल में बैठकर बाबा की अराधना करते हुए दिखाई दे रही हैं। वहीं एक तस्वीर में साक्षी में काल भैरव मंदिर में भगवान के कान में अपनी कामना बोलते हुए दिख रही हैं।
संबंधित खबरें
भोपाल में एक परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत
4 hrs agoइंदौर में RSS की बैठक शुरू, 400 प्रतिनिधि होंगे शामिल
5 hrs agoदिवंगत दिलीप पुरी के परिवार के साथ खड़ी है राज्य सरकार : सीएम यादव
6 hrs agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गिनाईं उपलब्धियां
6 hrs agoशराब तस्करी रोकने पहुंचे TI दिलीप पुरी की दर्दनाक मौत
9 hrs agoMP में अवैध शराब तस्करों का आतंक, ट्रक से कुचलकर की थाना इंचार्ज की हत्या
12 hrs agoप्रधानमंत्री मोदी के पत्र पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जताया आभार
1 day agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने मोहन यादव को लिखा पत्र
1 day agoहरदीप पुरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए भरा नामांकन, कांग्रेस ने किया विरोध
2 days ago'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines