MP Weather Update Heat Wave Alert: मध्य प्रदेश की जनता इन दिनों भयंकर गर्मी का सामना कर रही है। प्रदेश के लगभग हर जिले में तपती धूप आग बरसा रही है। इसमें भी गर्मी की वजह से सबसे ज्यादा बुरी हालत दतिया जिले की है। एक ओर जहां पूरे मध्य प्रदेश के जिलों में 40 डिग्री के आसपास या उससे अधिक है। वहीं अकेले दतिया जिले का तापमान 47 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया है। इसी बीच मौसम विभाग ने हीट वेव को लेकर चेतावानी और अलर्ट जारी की है।
हीट वेव को लेकर अलर्ट जारी
मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में 25 जिलों में लोग भीषण गर्मी की मार झेल रहे हैं। इसी के साथ मौसम विभाग ने हीटवेव को लेकर चेतावनी और 3 दिन का अलर्ट जारी किया है। इसके तहत 22 मई तक इन जिलों में इसी तरह से हीट वेव रहने वाली है। कुछ दिनों पहले राज्य के कुछ जिलों में बारिश के बाद लोगों को गर्मी से थोड़ी बहुत राहत मिली थी। लेकिन अब फिर से मौसम ने अपना मिजाज बदल लिया और सभी जिलों में भीषण गर्मी ने अपना आंतक फैला रहा है। प्रदेश के कई इलाके इन दिनों भट्टी जैसे तप रही है। ये कहना गलत नहीं होगा कि प्रदेश में गर्मी के थर्ड डिग्री टॉर्चर ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।
यह भी पढ़ें: ‘शहजादे को अपना इतिहास ही नहीं मालूम’, मुंबई में मोहन यादव ने राहुल गांधी को घेरा
देश का तीसरा सबसे गर्म जिला बना दतिया
मौसम विभाग द्वारा मध्य प्रदेश के तापमान की रिपोर्ट सामने आई है। इस रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटों में सबसे ज्यादा तापमान दतिया जिले का रहा, जो 47 डिग्री के पार था। रिपोर्ट में बताया गया है कि दतिया देश का तीसरा सबसे ज्यादा तापमान वाला जिला है। वहीं धार में 44.4, खजुराहो में 44.8, इंदौर में 43.1, ग्वालियर में 45.5, गुना में 45.5, सागर में 43.4 और भोपाल में 43 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।
संबंधित खबरें
गले में फूलों की माला, बोनट पर जश्न; जमानत मिलने पर हत्या के आरोपी का वेलकम
16 hrs agoवो मंदिर जहां प्रसाद में मिलता है पैसा और सोना-चांदी, 300 साल पुरानी परंपरा
21 hrs agoस्कूली वाहनों की ओवरलोडिंग पर हाईकोर्ट ने प्रशासन को फटकारा
22 hrs agoमध्य प्रदेश में 3062 आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती, आवेदन 16 नवंबर से शुरू
1 day agoरैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
2 days agoराज्यसभा उपचुनाव में हरदीप पुरी की जीत तय, दो उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
2 days agoश्रीकृष्ण पर बयान से विवाद, धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी
2 days agoग्वालियर में SSB जवान ने पत्नी की हत्या, हार्ट अटैक बताई मौत की वजह
2 days agoदेवास जहरीली शराब मामले में कांग्रेस नेता आनंद जैन गिरफ्तार
2 days agoजबलपुर में 6 जिंदगियां बचाएगा ब्रेनडेड मरीज, ऑर्गन डोनेट को माना परिवार
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines