---विज्ञापन---

‘शहजादे को अपना इतिहास ही नहीं मालूम’, मुंबई में मोहन यादव ने राहुल गांधी को घेरा

CM Mohan Yadav Targets Rahul Gandhi: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव पार्टी के लिए प्रचार करते हुए मुंबई पहुंचे। यहां उन्होंने ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने राहुल गांधी शहजादा बताते हुए कहा कि उन्हें तो अपना इतिहास ही नहीं मालूम है।

---विज्ञापन---

CM Mohan Yadav Targets Rahul Gandhi: मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव चौथे चरण के साथ ही संपन्न हो गया है। प्रदेश में लोकसभा के चुनाव खत्म होने के बाद से ही मुख्यमंत्री मोहन यादव पार्टी के लिए दूसरे राज्यों में प्रचार प्रसार कर रहे हैं। इसी सिलसिले में सीएम मोहन यादव शनिवार को मुंबई पहुंचे। यहां उन्होंने एक प्रेस कांफ्रेंस की, जिसमें उन्होंने राहुल गांधी और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने राहुल गांधी शहजादा बताते हुए कहा कि उन्हें तो अपना इतिहास ही नहीं मालूम है।

---विज्ञापन---

राहुल गांधी को बताया शहजादा

मुंबई में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने राहुल गांधी को शहजादा कांग्रेस का बताया। उन्होंने राहुल गांधी के 42 साल पहले के विकास विकास बयान पर तंज कसते हुए कहा कि आप 42 साल पहले आए तो ये भूल गए कि आपके दादा जी फिरोज गांधी वहीं सांसद रहे थे। ऐसे में आप गलती किसकी बता रहे हो? फिरोज गांधी जी वहां से चुनाव लड़े थे। इंदिरा गांधी जी के कुछ लगते हैं कि नहीं..? पूरा खानदान वहीं से चुनाव लड़ता रहा है। लेकिन शहजादे को अपना इतिहास नहीं मालूम है। दूसरों से किस-किस तरह की बात करते हैं।

यह भी पढ़ें: हाथों में हरी चूड़ियां, सोलह श्रृंगार कर फंदे पर झूला; पुलिस के लिए पहेली बनी B.sc के छात्र की आत्महत्या

---विज्ञापन---

कांग्रेस का जन्म

साथ ही उन्होंने कहा कि मूल रूप से कांग्रेस का जन्म ही अंग्रेजों के द्वारा हुआ है, ये लोग आज भी ‘फूट डालो राज करो’ नीति के तहत अपनी सारी व्यवस्थाओं का संचालन करते हैं। कांग्रेस की दिक्कत यह है कि वह केवल आरोप लगाना जानती है। वो भूल जाते हैं कि उनके सत्ता में रहते हुए उनकी सरकार के द्वारा क्या-क्या हुआ..?

First published on: May 18, 2024 07:33 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola