LIVE मैच के दौरान हुआ भयानक हादसा, फील्डिंग करते वक्त खिलाड़ी का मुड़ा पैर, स्ट्रेचर से ले जाना पड़ा बाहर

Shadman Islam Injury: बांग्लादेश और वेस्टइंडीज के बीच सिलहट में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन शादमान इस्लाम बुरी तरह से चोटिल हो गए. फील्डिंग के वक्त शादमान को पैर मुड़ गया, जिसके बाद उन्हें स्ट्रेचर से बाहर ले जाना पड़ा.

Shadman Islam Injury

बांग्लादेश-वेस्टइंडीज टेस्ट में फील्डिंग करते वक्त मुड़ा शादमान इस्लाम का पैर (PIC Credit - X)

Shadman Islam Injury: बांग्लादेश और वेस्टइंडीज के बीच सिलहट में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दौरान एक भयानक हादसा हुआ, जिसे देखकर सभी हैरान रह गए. टेस्ट मैच के दूसरे दिन बांग्लादेश के बल्लेबाज शादमान इस्लाम को ऐसी दर्दनाक चोट लगी कि उन्हें स्ट्रेचर से बाहर ले जाना पड़ा. फील्डिंग करते समय शादमान का पैर बुरी तरह मुड़ गया. चोट लगने के बाद वह दर्द से कराहते हुए मैदान पर ही गिर पड़े. उनकी हालत ऐसी थी कि वह अपने पैरों पर चलकर मैदान से बाहर नहीं जा सके. बाद में उन्हें स्ट्रेचर की मदद से बाहर ले जाना पड़ा और फिर स्कैन के लिए अस्पताल भेज दिया गया.

विज्ञापन

फील्डिंग के दौरान मुड़ा शादमान इस्लाम का पैर

वेस्टइंडीज की टीम इस समय बांग्लादेश के दौरे पर है, जहां दोनों टीमों के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है. सीरीज का दूसरा मुकाबला सिलहट में खेला जा रहा है, जिसके दूसरे दिन बांग्लादेश के बल्लेबाज शादमान इस्लाम फील्डिंग करते हुए चोटिल हो गए. यह घटना वेस्टइंडीज की पारी के 78वें ओवर में हुई. शादमान एक गेंद का पीछा कर रहे थे, तभी मैदान पर मौजूद ओस के कारण उनका पैर फिसल गया और उनका टखना मुड़ गया. वह तुरंत मैदान पर गिर पड़े और दर्द से कहराते नजर आए. घटना के बाद मेडिकल टीम तुरंत उनकी मदद के लिए पहुंची और उन्हें मैदान से बाहर ले जाया गया.

विज्ञापन

स्कैन के लिए भेजा गया अस्पताल

शादमान इस्लाम की चोट इतनी गंभीर थी कि वह खुद चलकर मैदान से बाहर जाने की स्थिति में नहीं थे. शुरुआत में उन्हें सहारा देकर बाहर ले जाने की कोशिश की गई, लेकिन जब ऐसा संभव नहीं हुआ तो मैदान पर स्ट्रेचर मंगवाया गया. इसके बाद उन्हें स्ट्रेचर की मदद से मैदान से बाहर ले जाया गया. चोट के बाद शादमान को MRI स्कैन के लिए अस्पताल भेजा गया है. हालांकि, अभी उनकी मेडिकल रिपोर्ट सामने नहीं आई है. स्कैन की रिपोर्ट आने के बाद ही उनकी चोट की गंभीरता और मैदान पर वापसी को लेकर स्थिति स्पष्ट हो पाएगी.

विज्ञापन

बांग्लादेश के लिए बड़ा झटका

गौरतलब है कि शादमान इस्लाम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में शानदार शतकीय पारी खेली थी. ऐसे में उनका चोटिल होना बांग्लादेश के लिए बड़ा झटका है. अगर वह बल्लेबाजी नहीं कर पाते हैं तो टीम की बल्लेबाजी कमजोर हो सकती है. वहीं, चोट गंभीर होने की स्थिति में उन्हें आगामी मुकाबलों से भी बाहर रहना पड़ सकता है. फिलहाल बांग्लादेशी टीम और उसके फैंस को उनकी मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार है.वहीं, मैच की बात करें तो टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम दूसरे दिन 9 विकेट पर 345 रन बना चुकी है. अब सभी की नजरें बांग्लादेश की पारी पर रहेंगी कि शादमान इस्लाम बल्लेबाजी के लिए उतर पाते हैं या नहीं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ