MP Politics: कमलनाथ मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटे हैं। ऐसे में वह ज्यादा से ज्यादा लोगों से संपर्क में जुटे हैं। भोपाल में आयोजित कांग्रेस नगर एवं ग्राम रक्षा समिति के प्रांतीय सम्मेलन में कमलनाथ ने प्रशासनिक अधिकारियों को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। जबकि उन्होंने सीएम शिवराज पर भी निशाना साधा है।
अधिकारियों को चर्बी चढ़ी हुई थी
कमलनाथ ने प्रशासनिक अधिकारियों को लेकर कहा कि ‘मुझे प्रशासन बदलना था। बहुत सारे अधिकारियों में चर्बी चढ़ी हुई थी। यह सिस्टम बदलना था। मैंने जब किसानों के कर्जा माफ करने की बात कही तब वे (अधिकारी) तैयार नहीं थे। लेकिन हमारी सरकार सौदे से गई। उस समय मैं भी मुख्यमंत्री था, मैं भी सौदा कर सकता था। लेकिन मैं मध्य प्रदेश की पहचान सौदे से नहीं बनाना चाहता था।’
11 महीने ही काम करने का मौका मिला
पूर्व सीएम ने कहा कि ‘आज प्रदेश में जमकर भ्रष्टाचार है। गांव से लेकर मंत्रालय तक भ्रष्टाचार हो रहा है। हमारी सरकार के केवल 15 महीने की थी। जिसमें से साढ़े तीन महीने का समय चुनाव और आचार संहिता में निकल गया था। हमें केवल 11 महीने तक ही काम करने का मौका मिला था। जिसमें हमने हमारी नीति नियत का परिचय दिया था।’
सीएम शिवराज पर साधा निशाना
कमलनाथ ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर निशाना साधते हुए कहा कि ‘सीएम को 18 सालों बाद किसानों की याद आ रही है, बहनों की याद आ रही है। लेकिन जब तक वह झूठ नहीं बोल लेते हैं। उनका खाना हजम नहीं होता है। सीएम शिवराज केवल घोषणा करते हैं। इसलिए में उन्हें नाचने-गाने और बोलने में नहीं हरा सकता, लेकिन सच्चाई में जरुर हरा सकता हूं।’
कमलनाथ की संदेश यात्रा
बता दें कि मध्य प्रदेश में चुनाव को लेकर कमलनाथ पूरी तरह से एक्टिव नजर आ रहे हैं। कमलनाथ अब प्रदेश में ‘कमलनाथ संदेश यात्रा’ की शुरुआत कर रहे हैं। उनकी यह यात्रा प्रदेश के 10 जिलों की 25 विधानसभा क्षेत्रों को कवर करेगी। कमलनाथ की यह यात्रा बुंदेलखंड से शुरू हुई है।
संबंधित खबरें
'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
3 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
5 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
7 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
7 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
8 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
9 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
10 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत
11 days ago'27% OBC कोटा लागू करे MP सरकार', राहुल गांधी की छात्रों के लिए बड़ी डिमांड
13 days agoछतरपुर मंदिर से रामलला की अष्टधातु मूर्ति समेत 15 मूर्तियां चोरी
14 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines