हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

MP के युवाओं के लिए जरूरी खबर, 7 जून से होंगे इस योजना के पंजीयन

विज्ञापन
cm shivraj shekho kamao scheme

MP News: शिवराज सरकार ने युवाओं के लिए सीखो कमाओ योजना लॉन्च की है। जो प्रदेश के युवाओं को रोजगार देगी। इस योजना के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 7 जून से शुरू होने वाली है। ऐसे में जो युवा इस योजना में भाग लेना चाहते हैं वह इसका रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।

15 जून से होंगे प्लेसमेंट

सीखो कमाओं योजना के पंजीयन 7 जून से होंगे। जबकि 15 जुलाई से प्लेसमेंट होने शुरू हो जाएंगे। जिन युवाओं का इस योजना के तहत चयन किया जाएगा, उनको अगस्त में प्रशिक्षण और स्टाइपेंड भी मिलेगा।
जबकि सरकार और प्रशिक्षण देने वाली संस्थाओं के बीच 31 जुलाई को अनुबंध होगा।

युवाओं को मिलेगा यह लाभ

बता दें कि इस योजना में कंपनियों और सर्विस सेक्टरों को भी जोड़ा जाएगा। मध्य प्रदेश के स्थानीय निवासी 18 से 29 साल के 12वीं या उससे कम कक्षा में उत्तीर्ण युवा को 8 हजार रूपये इस योजना के तहत मिलेंगे। आईटीआई में पास को 8 हजार 500 रूपये, डिप्लोमा पास को 9 हजार रूपये और स्नातक या उच्च शैक्षणिक योग्यता वाले युवाओं को 10 हजार रूपये प्रतिमाह स्टाईपेंड दिया जायेगा।

विज्ञापन

मध्य प्रदेश सरकार की सीखों कमाओं योजना का लाभ लेने के लिए युवाओं का मध्य प्रदेश का मूल निवासी होना जरूरी है। जिसके तहत ही उनका रजिस्ट्रेशन होगा। बता दें कि योजना के तहत ऐसी कंपनियों को जोड़ा जाएगा जिनसे युवाओं को रोजगार मिलेगा।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola