Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

मध्य प्रदेश

MP में मकान निर्माण में मिले सालों पुराने 240 सिक्के, रात भर सो नहीं पाया मजदूर, सुबह पहुंचा पुलिस थाने

MP News: सोचिए अगर आपको एक साथ चांदी के 240 सिक्के मिल जाए तो आप कितने खुश होंगे। मध्य प्रदेश के दमोह जिले में एक मकान निर्माण के दौरान ऐसा ही हुआ। एक मजदूर को 136 साल पुराने चांदी के 240 सिक्के मिले, मजदूर सिक्कों को लेकर घर गया लेकिन वह इतना डर गया कि […]

Author
Edited By : Arpit Pandey Updated: Apr 20, 2023 16:10
136 year old 240 silver coins found damoh
136 year old 240 silver coins found damoh

MP News: सोचिए अगर आपको एक साथ चांदी के 240 सिक्के मिल जाए तो आप कितने खुश होंगे। मध्य प्रदेश के दमोह जिले में एक मकान निर्माण के दौरान ऐसा ही हुआ। एक मजदूर को 136 साल पुराने चांदी के 240 सिक्के मिले, मजदूर सिक्कों को लेकर घर गया लेकिन वह इतना डर गया कि रातभर सौ नहीं पाया और सुबह उठते ही पुलिस थाने पहुंच गया।

थाने में पुलिस को दिए सिक्के

दमोह में मजदूर को मकान निर्माण के दौरान 240 चांदी के सिक्के मिले हैं, मजूदर सिक्कों को लेकर घर गया लेकिन वह इतना डर गया कि सुबह उठते ही सीधे पुलिस थाने पहुंच गया। पुलिस ने सिक्कों को जब्त कर लिया। पुलिस ने बताया कि दमोह के बड़ापुरा क्षेत्र में रहने वाले हल्ले अहिरवार को चांदी के सिक्के मिले थे, जिसे उसने पुलिस को सौंप दिया है। पुलिस ने सिक्के मिलने के बाद मकान निर्माण के काम पर रोक लगा दी है।

---विज्ञापन---

और पढ़िए – 

पुलिस ने बताया कि दमोह में मीनाक्षी उपाध्याय के मकान का काम चल रहा था। इसी दौरान मजदूर को खुदाई के दौरान सिक्के मिले, लेकिन जैसे ही उसे सिक्के मिले तो उसने इस बात की जानकारी मकान मालिक को नहीं दी और सीधे उन्हें लेकर अपने घर चला गया। वह आज काम पर भी नहीं आया था, बल्कि मकान मालिक को तो सोशल मीडिया से यह जानकारी मिली की उनके घर में चांदी के सिक्के मिले हैं।

और पढ़िए – MP में चुनावी साल में ‘मेट्रो’ पॉलिटिक्स, CM शिवराज के मंत्री बोले जनवरी से शुरू हो जाएगी

1 लाख से ज्यादा कीमत

पुलिस ने बताया कि मजदूर से मिले सिक्कों को जब्त कर लिया गया है। सर्राफा व्यापारी से इन सिक्कों की जांच भी करवाई गई है, जिसमें पता चला कि यह सिक्के ब्रिटिश कालीन विक्टोरिया रानी वाले बताए जा रहे हैं। वर्तमान के हिसाब से हर एक सिक्के की कीमत 800 रुपए प्रति सिक्का बताया जा रहा है। यानि 240 सिक्कों के हिसाब से इनकी कीमत 1 लाख 92 हजार रुपए होगी।

पुलिस ने फिलहाल खुदाई का काम बंद कर दिया है। हालांकि अब तक पुरातत्व विभाग की टीम यहां नहीं पहुंची है। लेकिन पुलिस ने अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल जमीन को समतल करने का काम किया जा रहा है।

और पढ़िए – प्रदेश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

First published on: Apr 20, 2023 01:57 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.