MP पुलिस ट्रेनिंग में अब चलेगा दक्षिणामूर्ति स्तोत्र, ADG ने दिया आदेश; क्यों खड़ा हुआ विवाद?

मध्य प्रदेश पुलिस की ट्रेनिंग से जुड़ा एक नया आदेश सामने आया है. जिसेक बाद एक नई राजनीतिक बहस छिड़ गई है. मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस की ट्रेनिंग ले रहे जवानों को अपने दिन की शुरुआत श्री दक्षिणामूर्ति स्तोत्र के पाठ के साथ करने के लिए आदेश दिया गया है. लेकिन अब इस आदेश को लेकर एक नया विवाद खड़ा हो गया है.

mp news
विज्ञापन

मध्य प्रदेश पुलिस की ट्रेनिंग से जुड़ा एक नया आदेश सामने आया है. जिसेक बाद एक नई राजनीतिक बहस छिड़ गई है. मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस की ट्रेनिंग ले रहे जवानों को अपने दिन की शुरुआत श्री दक्षिणामूर्ति स्तोत्र के पाठ के साथ करने के लिए आदेश दिया गया है. लेकिन अब इस आदेश को लेकर एक नया विवाद खड़ा हो गया है.

बता दें कि जवानों को ये आदेश ADG (ट्रेनिंग) राजा बाबू सिंह की ओर से दिया गया है. अपने आदेश में उन्होंने कहा है कि राज्य के सभी पुलिस ट्रेनिंग स्कूलों में हर सुबह प्रशिक्षण शुरू होने से पहले परिसर में लगे लाउडस्पीकर के जरिए दक्षिणामूर्ति स्तोत्र का प्रसारण करना होगा, ताकि ट्रेनर और ट्रेनी जवान दोनों इसे सुन सकें.

विज्ञापन

राजाबाबू सिंह ने भगवान शिव के स्वरूप दक्षिणामूर्ति को ज्ञान और चेतना का प्रतीक बताते हुए कहा कि पुलिस बल को केवल शारीरिक रूप से ही सक्षम नहीं बल्कि मानसिक और नैतिक रूप से भी मजबूत होना चाहिए.

उन्होंने आगे कहा कि एक आदर्श पुलिस अधिकारी के लिए ज्ञान का अर्थ केवल सूचनाओं का संग्रह नहीं, बल्कि सही निर्णय लेने की क्षमता और नैतिक स्पष्टता भी है. इसलिए पाठ करने जवानों में आत्मचिंतन और अनुशासन की भावना विकसित होगी.

क्या है दक्षिणामूर्ति स्तोत्र?

दक्षिणामूर्ति स्तोत्र भगवान शिव के उस स्वरूप की स्तुति में रचा गया एक प्रसिद्ध संस्कृत स्तोत्र है, जिसे दक्षिणामूर्ति कहा जाता है. दक्षिणामूर्ति को आदि गुरु या परम शिक्षक माना जाता है ऐसे गुरु जो मौन के माध्यम से ज्ञान प्रदान करते हैं. यह स्तोत्र परंपरागत रूप से आदि शंकराचार्य को समर्पित माना जाता है और इसमें अद्वैत वेदांत के गूढ़ सिद्धातों को श्लोकों के रूप में प्रस्तुत किया गया है.

विज्ञापन

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ