MP News: सीहोर में पेपर देने गए भाई-बहन की हत्या, जमीनी विवाद में चाचा बना 'कातिल'

मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में खौफनाक रूप ले लिया. परीक्षा देने जा रहे भाई-बहन को रास्ते में ही उनके चाचा और चचेरे भाई ने डंडों से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया. यह घटना शुक्रवार सुबह हुई, जिससे पूरे इलाके में सनसनी और शोक की लहर दौड़ गई.

crime scene

प्रतीकात्मक तस्वीर

मध्य प्रदेश के सीहोर जिले जमीन के मामूली विवाद के चलते सगे चाचा ने बेटे के साथ मिलकर अपने ही भतीजे और भतीजी की बेरहमी से हत्या कर दी. सीहोर एसपी दीपक शुक्ला ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि मुख्य आरोपी और उसके बेटे को हिरासत में ले लिया है. जानकारी के अनुसार, घटना शुक्रवार सुबह करीब 7:30 बजे सिद्धिकगंज थाना क्षेत्र के धारमपुरा गांव की है. मृतक शीतल मालवीय (20 वर्ष) और उसका छोटा भाई कुलदीप मालवीय (19 वर्ष) सुबह अपने घर से परीक्षा देने के लिए निकले थे. रास्ते में ही उनके चाचा हरिसिंह मालवीय और उनके चचेरे भाई ने उन्हें घेर लिया. पुरानी रंजिश और जमीन विवाद को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई.

विज्ञापन

डंडों से किया ताबड़तोड़ हमला

आरोप है कि चाचा और उसके बेटे ने मिलकर शीतल और कुलदीप पर डंडों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया. हमला इतना भीषण था कि दोनों भाई-बहन लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़े. चीख-पुकार सुनकर जब तक ग्रामीण मौके पर पहुंचे, आरोपी वहां से फरार हो चुके थे. स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस मामले की हर पहलू से गहन जांच कर रही है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

विज्ञापन

पुलिस की कार्रवाई और गांव में तनाव

सीहोर एसपी दीपक शुक्ला ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी हरिसिंह मालवीय और मृतकों के पिता जगदीश मालवीय के बीच लंबे समय से पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था. इसी पुरानी दुश्मनी के चलते आरोपियों ने यह वारदात अंजाम दी. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी हरिसिंह मालवीय और उसके बेटे को हिरासत में ले लिया है. इस दोहरी हत्या के बाद धारमपुरा गांव में भारी तनाव का माहौल है, जिसे देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है. इस घटना से परिवार सदमे में है, जबकि गांव में तनाव और मातम का माहौल है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ