---विज्ञापन---

पत्नी से झगड़े के बाद पति ने घर को लगाई आग, फिर बाहर खड़े होकर पी सिगरेट; ग्वालियर का वीडियो वायरल

Madhya Pradesh Crime News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक शख्स ने अपने घर को आग लगा दी। आग के बाद पड़ोसियों ने मामले की सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी। शख्स ने अपने घर को क्यों आग लगाई, इसके पीछे चौंकाने वाली वजह सामने आई है?

---विज्ञापन---

Gwalior Crime News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पति-पत्नी में झगड़ा हो गया। झगड़े के बाद पति ने गुस्से में घर को आग लगा दी। आग लगाने के बाद पति घर के बाहर खड़ा होकर सिगरेट पीता रहा। बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के आनंद नगर इलाके में आग लगने की सूचना के बाद मौके पर पुलिस और फायर ब्रिगेड पहुंची। तब तक पूरे घर का सामान राख हो चुका था। इस घटना का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि आरोपी पति फरार है। MP पुलिस लोगों से पूछताछ कर रही है। फिलहाल मामला दर्ज नहीं किया गया है।

यह भी पढ़ें:चेहरे पर नकाब, पुलिस पर पथराव करते युवा; दुकानें फूंकती भीड़… संभल दंगों का नया वीडियो आया सामने

---विज्ञापन---

इस साल की शुरुआत में महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में भी ऐसा मामला सामने आया था। यहां एक पति और पत्नी के बीच विवाद हो गया था। जिसके बाद पत्नी ने गुस्से में घर को आग के हवाले कर दिया था। डॉक्टर दंपती में विवाद हुआ था। आग लगाने के बाद महिला डॉक्टर घर से फरार हो गई थी। आधी रात को जब पड़ोसियों ने आग की लपटें देखीं तो फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी गई थी। फायर ब्रिगेड ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया था। डॉक्टर दंपती नालंदा अपार्टमेंट के एक फ्लैट में रहता था। बताया जा रहा है कि अक्सर दोनों के बीच विवाद होता था। 28 जनवरी को महिला डॉक्टर ने विवाद के बाद घर फूंक दिया था।

---विज्ञापन---

दिल्ली में भी सामने आया था ऐसा मामला

दिल्ली में भी लगभग दो साल पहले एक पति ने पत्नी से झगड़े के बाद घर को आग लगा दी थी। दंपती के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। आग के कारण 2 बच्चों समेत परिवार के 5 लोग झुलस गए थे। इसके बाद पति ने केरोसिन तेल छिड़का और आग लगा दी। घर का सारा सामान भी जल गया था। ये मामला दिल्ली के फतेहपुर बेरी क्षेत्र के मानस्वरूप गार्डन का था। जहां झुलसे लोगों को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर पति को अरेस्ट किया था।

यह भी पढ़ें:UK में सिरफिरे ने फैलाई दहशत, 30 साल के शख्स को 19 बार मारा पेचकस; जानें मामला

First published on: Nov 26, 2024 07:15 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola