---विज्ञापन---

दुनिया angle-right

UK में सिरफिरे ने फैलाई दहशत, 30 साल के शख्स को 19 बार मारा पेचकस; जानें मामला

World News in Hindi: इंग्लैंड की राजधानी लंदन के पास स्थित एक शहर में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक सिरफिरे ने पेचकस से दूसरे व्यक्ति पर हमला कर दिया। हमले को लेकर पुलिस जांच में जुटी है। विस्तार से इसके बारे में जानते हैं।

---विज्ञापन---

World Latest News: इंग्लैंड की राजधानी लंदन के ईस्ट इलाके के नजदीक पड़ते शहर स्ट्रैटफोर्ड में हिंसक मामला सामने आया है। यहां एक अज्ञात बदमाश ने व्यक्ति पर पेचकस से हमला कर दिया। आरोपी ने व्यक्ति के सिर, पीठ और पेट पर 19 बार वार किए। 30 साल के व्यक्ति को गंभीर हालत में अस्पताल में दाखिल करवाया गया था, जहां उसका कई सप्ताह तक इलाज चला है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। आरोपी की पहचान नहीं हो पाई है। ये भी पता नहीं लग सका है कि उसने हमला क्यों किया? इलाके की मेट पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे आरोपी के बारे में जानकारी लगने पर तुरंत सूचित करें।

यह भी पढ़ें:ऊंची इमारतों में रहने वाले लोगों के लिए ज्यादा खतरनाक है प्रदूषण! जानें क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट?

---विज्ञापन---

बताया जा रहा है कि ये हमला शहर के एलिस वे इलाके में गर्मियों के मौसम में रात को लगभग 9 बजकर 10 मिनट पर हुआ था। प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को हमले की जानकारी दी थी। अभी मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस पीड़ित की मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। वहीं, आरोपी सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है। द सन की रिपोर्ट के अनुसार CID ​​के डिटेक्टिव सार्जेंट साइमन व्हीलर ने बताया कि वे लोग पीड़ित के संपर्क में हैं। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर पीड़ित को न्याय दिलवाएंगे। पुलिस ने आरोपी के बारे में जानकारी देने के लिए 101 पर कॉल करने की सलाह दी है। वहीं, 0800-555-111 हेल्पलाइन पर भी जानकारी मांगी है। जानकारी देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी।

डांस क्लास में हुई थी 3 बच्चियों की हत्या

इसी साल अगस्त माह में साउथ पोर्ट में 3 बच्चियों की हत्या का मामला सामने आया था। ये बच्चियां डांस क्लास में थीं। एक कट्टरपंथी ने बच्चियों पर हमला किया था। जिसके बाद ब्रिटेन में जोरदार प्रदर्शन हुए थे। पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया था। लेकिन उत्तरी आयरलैंड आदि इलाकों में हिंसा भड़क उठी थी। पुलिस ने लगभग 87 लोगों को आगजनी के मामलों में अरेस्ट किया था। प्रदर्शनकारियों से शांति की अपील की गई थी। आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन सरकार ने दिया था। पुलिस के अनुसार हत्यारा मूल रूप से यूके का ही रहने वाला था। कई रिपोर्ट में उसके ईसाई होने का दावा किया गया था।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:पहले रेप किया, फिर पीट-पीटकर मार डाला; 45 साल बाद कैसे सुलझी US की इस महिला की मर्डर मिस्ट्री?

First published on: Nov 26, 2024 04:31 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola