---विज्ञापन---

मध्य प्रदेश

प्रियंका के बाद अब राहुल गांधी संभालेंगे में MP में मोर्चा, इस जिले से करेंगे शुरुआत, खास वोटबैंक पर कांग्रेस की नजर

MP Assembly Election: एमपी में कांग्रेस ने अपना चुनावी अभियान शुरु कर दिया है। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी जबलपुर और ग्वालियर में सभा कर चुकी हैं। जबकि उनका रीवा का दौरा प्रस्तावित है। लेकिन अब प्रियंका के साथ-साथ राहुल गांधी भी मध्य प्रदेश में मोर्चा संभालने की तैयारी में हैं। राहुल गांधी 7 […]

Author Edited By : Arpit Pandey
Updated: Jul 24, 2023 13:53
Rahul Gandhi Modi surname case
Rahul Gandhi Modi surname case

MP Assembly Election: एमपी में कांग्रेस ने अपना चुनावी अभियान शुरु कर दिया है। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी जबलपुर और ग्वालियर में सभा कर चुकी हैं। जबकि उनका रीवा का दौरा प्रस्तावित है। लेकिन अब प्रियंका के साथ-साथ राहुल गांधी भी मध्य प्रदेश में मोर्चा संभालने की तैयारी में हैं। राहुल गांधी 7 अगस्त को मध्य प्रदेश में पहली सभा करेंगे।

राहुल शहडोल जिले से करेंगे शुरुआत

राहुल गांधी 7 अगस्त को आदिवासी बहुल शहडोल जिले के ब्यौहारी में सभा करेंगे। खास बात यह है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी हाल ही में शहडोल जिले का दौरा करेंगे। जबकि अब राहुल गांधी भी यही से अपने अभियान की शुरुआत करेंगे। जिसकी सबसे अहम वजह आदिवासी वोटबैंक माना जा रहा है। राहुल गांधी के दौरे के लिए कांग्रेस ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।

---विज्ञापन---

आदिवासी वोटबैंक पर कांग्रेस की नजर

मध्य प्रदेश की सियासत में आदिवासी वोटबैंक किंगमेकर की भूमिका में रहता है। प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों में से 47 सीटें आदिवासी वर्ग के लिए आरक्षित हैं, जबकि 43 समूहों में बटा प्रदेश का आदिवासी वर्ग राज्य की 230 विधानसभा सीटों में से 87 विधानसभा सीटों पर सीधा असर डालता है। प्रदेश में 2 करोड़ से ज्यादा आदिवासी वर्ग आता है। यही वजह है कि कांग्रेस का इस वर्ग पर सबसे ज्यादा फोकस हैं। 2018 के विधानसभा चुनाव में
47 में 31 सीटें कांग्रेस ने जीती थी, जबकि बीजेपी को सिर्फ 16 सीट मिली थी। यही वजह है कि कांग्रेस अपने इस वोटबैंक पर पकड़ मजबूत रखना चाहती है।

इस बार कांग्रेस की खास रणनीति

दरअसल, इस बार चुनावी समर में कांग्रेस एक खास रणनीति पर फोकस करती नजर आ रही है। बताया जा रहा है कि प्रियंका गांधी शहरी क्षेत्रों पर फोकस करेंगी। जबकि राहुल गांधी ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा करेंगे। वहीं पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे सामाजिक समीकरणों के आधार पर अपना अभियान शुरू करेंगे। इसके अलावा पार्टी ने पीएम मोदी के दौरों को भी टारगेट करने का प्लान बनाया है। पीएम मोदी ने शहडोल में सभा की थी। अब राहुल गांधी शहडोल जिले में आएंगे। इसी तरह 12 अगस्त को पीएम मोदी सागर आएंगे। जिसके अगले ही दिन 13 अगस्त को खड़गे सागर जिले में सभा करेंगे। आगे भी कांग्रेस का प्लान इसी तरह से दिख सकता है।

---विज्ञापन---

कमलनाथ ने दिए निर्देश

राहुल और प्रियंका गांधी के अलावा कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी मध्य प्रदेश में सभा करेंगे। इसके अलावा पार्टी के राष्ट्रीय स्तर के अन्य नेता भी मध्य प्रदेश में सभा करेंगे। इसके लिए भी कमलनाथ ने पार्टी पदाधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए हैं। जबकि किस नेता की किस जगह पर सभा कराई जाए। इसकी तैयारियां भी कांग्रेस ने शुरू कर दी हैं।

First published on: Jul 24, 2023 01:53 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.