---विज्ञापन---

MP Assembly Election: मध्य प्रदेश में तूफानी दौरे पर रहेंगे शिवराज, जानें मुख्यमंत्री का दिनभर का शेडयूल

MP Assembly Election 2023: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में जल्द ही आचार संहिता लगने वाली है। छह अक्टूबर को प्रदेशभर में विकास पर्व के तहत शेष बचे हुए कार्यों का लोकार्पण- शिलान्यास किया जा रहा है। अब तक 225 करोड़ के 63 कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास किया जायेगा। जिसकी तैयारी प्रशासन ने शुरू कर दी। जल्द […]

---विज्ञापन---

MP Assembly Election 2023: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में जल्द ही आचार संहिता लगने वाली है। छह अक्टूबर को प्रदेशभर में विकास पर्व के तहत शेष बचे हुए कार्यों का लोकार्पण- शिलान्यास किया जा रहा है। अब तक 225 करोड़ के 63 कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास किया जायेगा। जिसकी तैयारी प्रशासन ने शुरू कर दी।

जल्द ही आचार संहिता लग सकती 

महाराज बाड़ा पर जो लोकार्पण- शिलान्यास सुबह 11 बजकर 30 मिनट पर प्रस्तावित है, उसमें बदलाव कर शाम को करने की तैयारी जारी है। इसका प्रस्तावित समय शाम 6 बजे से सात बजे रखा गया है। इसमें एलिवेटेड रोड के दूसरे चरण के भूमिपूजन से लेकर सिविल अस्पताल भवन, जनकताल सौंदर्यीकरण, संजीवनी क्लीनिक कई प्रोजेक्ट शामिल हैं। प्रदेश में आचार संहिता सात या आठ अक्टूबर को लग सकती है। आचार संहिता की वजह से शुक्रवार को विकास के सभी लोकार्पण- शिलान्यास निपटाने की तैयारी है।

---विज्ञापन---

आचार संहिता के चलते ही आनन फानन में विकास कार्यों की लिस्ट तैयार की गई है। जिला प्रशासन के पास गुरूवार रात को सीएम आगमन की मौखिक सूचना आई। जिसके बाद जिला प्रशासन अपनी टीम के साथ ग्वालियर की ओर निकल गये।

विकास कार्यों में 116 करोड़ की दे चुके सौगात

सीएम शिवराज सिंह ने गुफा मंदिर परिसर में बने संत भवन का 9.45 पर लोकार्पण किया। इस दौरान भोपाल विकास प्राधिकरण के 06 योजनाओं का भी भूमिपूजन किया। कार्यक्रम के दौरान सीएम मिंटो हॉल पहुंचकर रसोई गैस की राशि खाताधारकों के खाते में डाली। शिलान्यास के विकास कार्यों में 116.83 करोड़ के 28 कार्य रखे गए हैं। लोकार्पण में 125.85 करोड़ के 35 कार्य शामिल किए गए हैं।

---विज्ञापन---

पहले यह रखा गया प्रस्तावित कार्यक्रम नागरिक उड्डयन एवं इस्पात मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया उपनगर ग्वालियर में 6 अक्टूबर 2023 को एक बजे स्टेट हेंगर से बुदनी विकास पर्व में वर्चुअल शामिल होंगे। इस दौरान सागरताल सरकारी मल्टी के पास करोड़ों रुपये की सौगात देंगे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश सरकार के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर करेंगे। इसके साथ ही गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे। इसके बाद 2.30 पर मुख्यमंत्री डिंडोरी पहुचेंगे। वहां कार्यक्रम में तेंदूपत्ता संग्राहकों को चरण पादुका, साड़ी, पानी बॉटल वितरित करेंगे। इसके बाद बेगा, भारिया एवं सहरिया जनजातियों को आहार अनुदान भत्ता देंगे। इसके बाद सीएम 06:30 बजे भोपाल पहुंचेंगे। शाम सात बजे मध्य क्षेत्रीय परिषद के साथ बैठक करेंगे।

---विज्ञापन---

 

First published on: Oct 06, 2023 11:08 AM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola