हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

MP में हथियार की नोक पर नाबालिग लड़की का अपहरण, दिन दहाड़े दिया घटना को अंजाम

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश में हथियार के दम पर दिन दहाड़े एक नाबालिग लड़की का अपहरण कर लिया गया। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने इसकी विडियों बनाया, जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वहीं, पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। MP से विपिन श्रीवास्तव की रिपोर्ट…

विज्ञापन

MP के हाट बाजार से दिन दहाड़े में नाबालिग लड़की का अपहरण कर लिया गया। साथ ही  नाबालिग को धारदार हथियार से डराया भी गया। वहीं, इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया। यह मामला अलीराजपुर जिले के बोरी थाना अंतर्गत मुख्य बाजार का है। जहां दिन दहाड़े एक नाबालिग लड़की का अपहरण तीन युवकों ने धारदार हथियार के दम पर करते है, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

क्या है पूरा मामला

अलीराजपुर जिले के बोरी थाना अंतर्गत मुख्य बाजार में एक लड़की के अपहरण का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ, जिसमें 3 युवक नाबालिग लड़की का अपहरण धारदार हथियार के दम पर जबरदस्ती मोटरसाइकिल पर ले जा रहे हैं, घटना का वीडियो मौजूद लोगों ने अपने मोबाइल में कैद किया है, जो अब जमकर वायरल हो रहा है, वही घटना की जानकारी मिलते ही बोरी थाने में 3 युवकों के खिलाफ अपराध क्रमांक 99 के तहत मामला दर्ज किया है, जहां धारा 74,76, 137/2,351/2 पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है, वही तीनों युवकों की तलाश पुलिस कर रही है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola