MP Lok Sabha Election 2024 Results : लोकसभा चुनाव एक जून को अंतिम चरण की वोटिंग के बाद संपन्न हो चुके हैं। मध्य प्रदेश की बात करें, तो यहां की सभी 29 सीटों पर 4 चरणों में वोटिंग हुई है। एमपी में भाजपा ने क्लीन स्वीप किया। पूर्व सीएम शिवराज सिंह ने इतिहास रचते हुए 8 लाख से अधिक वोटों के अंतर से जीत हासिल की। इस बार कांग्रेस छिंदवाड़ा भी बचा नहीं पाई। पूर्व सीएम कमलनाथ ने बेटे नकुलनाथ की हार स्वीकार कर ली है। आइए सीट वाइज जानते हैं कि कौन आगे और कौन पीछे?
| नंबर | लोकसभा सीट | आगे | पीछे |
| 1. | मुरैना | शिव मंगल सिंह | सत्यपाल सिकरवार |
| 2. | भिंड (अजा) | संध्या राय | फूल सिंह बैरेया |
| 3. | ग्वालियर | भरत सिंह कुशवाहा | प्रवीण पाठक |
| 4. | गुना | ज्योतिरादित्य सिंधिया | यादवेंद्र राव देशराज सिंह |
| 5. | सागर | लता वानखेड़े | चंद्र भूषण सिंह (गुड्डू राजा) |
| 6. | टीकमगढ़ (अजा) | डॉ. वीरेंद्र कुमार | खुमान उर्फ पंकज अहिरवार |
| 7. | दमोह | राहुल सिंह लोधी | तरबर सिंह लोधी (बंटू भैया) |
| 8. | खजुराहो | वीडी शर्मा | कमलेश कुमार |
| 9. | सतना | गणेश सिंह | डब्बू सिद्धार्थ सुखलाल कुशवाहा |
| 10. | रीवा | जनार्दन मिश्रा | नीलम अभय मिश्रा |
| 11. | सीधी | डॉ. राजेश मिश्रा | कमलेश्वर इंद्रजीत कुमार |
| 12. | शहडोल (अजजा) | हिमाद्रि सिंह | फुंदेलाल सिंह मार्को |
| 13. | मंडला (अजजा) | फग्गन सिंह कुलस्ते | ओंकार सिंह मरकाम |
| 14. | जबलपुर | आशीष दुबे | दिनेश यादव |
| 15. | होशंगाबाद | दर्शन सिंह चौधरी | संजय शर्मा उर्फ संजू भैया |
| 16. | विदिशा | शिवराज सिंह चौहान | प्रतापभानु शर्मा |
| 17. | भोपाल | आलोक शर्मा | अरुण श्रीवास्तव |
| 18. | राजगढ़ | रोडमल नागर | दिग्विजय सिंह |
| 19. | देवास (अजजा) | महेश सिंह सोलंकी | राजेंद्र राधाकिशन मालवीय |
| 20. | रतलाम (अजजा) | अनीता नागरसिंह चौहान | कांतिलाल भूरिया |
| 21. | खरगौन (अजजा) | गजेंद्र सिंह पटेल | नरेंद्र पटेल |
| 22. | मंदसौर | सुधीर गुप्ता | दिलीप सिंह गुर्जर |
| 23. | खंडवा | ज्ञानेश्वर पटेल | पोरलाल बथा खरते |
| 24. | इंदौर | शंकर लालवानी | संजय पुत्र लक्ष्मण सोलंकी (BSP) |
| 25. | छिंदवाड़ा | विवेक बंटी साहू | नकुल नाथ |
| 26. | बैतूल (अजजा) | दुर्गादास (डीडी) उइके | रामू टेकाम |
| 27. | धार | सावित्री ठाकुर | राधेश्याम मुवेल |
| 28. | बालाघाट |
भारती पारधी |
अशोक सिंह सरस्वार |
| 29. | उज्जैन | अनिल फिरोजिया | महेश परमार |
इंडिया ब्लॉक का वोट 2 फीसदी तक गिरने के आसार
वहीं, इंडिया गठबंधन का वोट शेयर पहले से भी दो फीसदी तक गिरेगा। यानी विपक्ष को इस बार 33 फीसदी वोट मिलते दिख रहे हैं। एग्जिट पोल के हिसाब से बहुजन समाज पार्टी का प्रदेश में 2 फीसदी और अन्य का 4 फीसदी वोट बैंक है। पिछले चुनाव में भाजपा को 58 फीसदी और कांग्रेस को 34.50 फीसदी वोट मिले थे। बसपा का वोट शेयर 2.38 रहा था। एग्जिट पोल के मुताबिक इस बार कांग्रेस की छिंदवाड़ा सीट भी फंसती दिख रही है।
चर्चा में ये हॉट सीटें
इस बार छिंदवाड़ा लोकसभा सीट हॉट मानी जा रही है। इस सीट को पूर्व सीएम कमलनाथ का गढ़ माना जाता है। इस बार यहां से उनके बेटे नकुलनाथ लड़ रहे हैं। राजगढ़ से पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह मैदान में हैं। गुना-शिवपुरी लोकसभा सीट से ज्योतिरादित्य सिंधिया लड़ रहे हैं। विदिशा से पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान के नतीजों पर लोगों की नजर होगी।
संबंधित खबरें
'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
1 day agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
4 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
5 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
6 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
7 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
7 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
8 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत
9 days ago'27% OBC कोटा लागू करे MP सरकार', राहुल गांधी की छात्रों के लिए बड़ी डिमांड
12 days agoछतरपुर मंदिर से रामलला की अष्टधातु मूर्ति समेत 15 मूर्तियां चोरी
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines