बीजेपी मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल का बड़ा बयान, कहा-भाई लक्ष्मण सिंह की हार में दिग्विजय सिंह की बड़ी भूमिका

Madhya pradesh election 2023 कांग्रेस नेता लक्ष्मण सिंह चांचौड़ा विधानसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी थे। वह बीजेपी की प्रियंका मीना से चुनाव हारे हैं।

Ashish Aggarwal

Ashish Aggarwal

विज्ञापन

Madhya pradesh election 2023: मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव नतीजे आने के बाद प्रदेश बीजेपी मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता लक्ष्मण सिंह की हार में उनके भाई और वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह की बड़ी भूमिका है। बीजेपी मीडिया प्रभारी ने कहा कि, लक्ष्मण सिंह की हार बीजेपी के कारण तो हुई ही है लेकिन उनकी हार का एक बड़ा कारण दिग्विजय सिंह भी हैं। लक्ष्मण सिंह के लिए दिग्विजय सिंह ने जहां-जहां वोट मांगे वहां लक्ष्मण सिंह को हार का मुंह देखना पड़ा।

हार से विचलित नहीं होना है

कांग्रेस नेता लक्ष्मण सिंह चांचौड़ा विधानसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी थे। उन्हें यहां बीजेपी की प्रियंका मीना ने उन्हें 61570 वोटों से चुनाव हराया है। आपको बता दें कि इससे पहले 2018 के विधानसभा चुनाव में लक्ष्मण सिंह ने बीजेपी प्रत्याशी ममता मीना को 9797 वोटों से चुनाव हराया था। इस बार चुनाव हारने के बाद लक्ष्मण सिंह ने बीजेपी की जीत के पीछे कालेधन को दोषी ठहरा है। लक्ष्मण सिंह ने अपने समर्थकों से कहा, “मध्य प्रदेश में कल के नतीजों से विचलित नहीं होना है। लक्ष्मण सिंह की पत्नी रुबीना सिंह ने भी समर्थकों से निराश न होने की बात कही।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ