'मध्य प्रदेश के महेश्वर में बनेगा टेक्सटाइल टूरिज्म विलेज', कार्यक्रम में बोले CM मोहन यादव

Madhya Pradesh CM Mohan Yadav: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने ऐलान किया कि महेश्वर में टेक्सटाइल टूरिज्म विलेज बनाया जाएगा। इसके अलावा महेश्वर में ‘अहिल्या लोक’ बनेगा।

Madhya Pradesh CM Mohan Yadav (11)
विज्ञापन

Madhya Pradesh CM Mohan Yadav: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने महाराष्ट्र सरकार और वहां के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को अहमदनगर का नाम अहिल्या नगर करने के लिए धन्यावाद किया है। महेश्वर में ‘दशहरे’ के मौके पर शस्त्र-पूजन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम मोहन यादव ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार के इस फैसले ने लोकमाता अहिल्या के कल्याणकारी राज्य की परिकल्पना को जीवन्त कर दिया है। इस दौरान सीएम मोहन यादव ने ऐलान किया कि महेश्वर में टेक्सटाइल टूरिज्म विलेज बनाया जाएगा। इसके अलावा महेश्वर में ‘अहिल्या लोक’ बनेगा।

विज्ञापन

क्षेत्र में विकसित किया जाएगा इंडस्ट्रियल बेल्ट

सीएम मोहन यादव ने कहा कि महेश्वर के युवाओं को रोजगार देने के लिए क्षेत्र में इंडस्ट्रियल बेल्ट विकसित किया जाएगा। इसके अलावा क्षेत्र में टूरिज्म विलेज और ‘अहिल्या लोक’ भी बनाया जाएगा। इस दौरान सीएम मोहन यदाव ने बताया कि आखिर शस्त्र पूजन के लिए महेश्वर को ही क्यों चुना गया? उन्होंने कहा कि लोकमाता देवी अहिल्या सुशासन और लोक कल्याण का प्रतीक रही हैं। उन्होंने जनता की सुविधाओं से लेकर उनकी इच्छा, आकांक्षाओं के आधार पर सरकार चलाकर सुशासन का उदाहरण पेश किया गया है। इस दौरान सीएम मोहन यादव ने अवैध शस्त्र जब्त करने वाले सब इंस्पेक्टर को 31 हजार रुपये की प्रोत्साहन देकर सम्मानित किया।

43 निर्माण कार्यों का लोकार्पण

सीएम मोहन यादव ने इस कार्यक्रम में रिमोट से महेश्वर में 83 करोड़ 20 लाख रुपये के 43 निर्माण कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। उन्होंने महेश्वर में टूरिज्म को प्रमोट करने के लिए खरगोन जिला शासन द्वारा तैयार किए गए ‘खरगोन वैभव पुस्तिका’ का विमोचन भी किया। इस मौके पर सरकार की अलग-अलग योजनाओं के हितग्राहियों को हित लाभ का वितरण भी किया गया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ