'भगवान श्रीकृष्ण ने हमेशा धर्म के मार्ग पर चलने का दिया संदेश', कार्यक्रम में बोले CM मोहन यादव

CM Mohan Yadav On Janmashtami: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव पन्ना के श्री जुगल किशोर मंदिर में आयोजित संस्कृति विभाग के श्रीकृष्ण पर्व कार्यक्रम में शामिल हुए। यहां उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने हमे धर्म के मार्ग पर चलने का संदेश दिया है।

CM Mohan Yadav On Janmashtami
विज्ञापन

CM Mohan Yadav On Janmashtami: आज पूरा देश जन्माष्टमी उत्सव का मना रहा है, जगह-जगह कृष्ण लीलाओं आयोजन किया जा रहा है। इस खास मौके पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव पन्ना के श्री जुगल किशोर मंदिर में आयोजित संस्कृति विभाग के श्रीकृष्ण पर्व कार्यक्रम में शामिल हुए। इस खास मौके कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम मोहन यादव ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने हमे धर्म के मार्ग पर चलने का संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने 11 साल की उम्र में शिक्षा का महत्व बताते हुए कर्म के आधार पर पाठ भी पढ़ाया है। हमारा सनातन धर्म अदभुत है।

विज्ञापन

सीएम मोहन यादव का संबोधन

सीएम मोहन यादव ने अपने संबोधन में आगे कहा कि आज पूरा देश जन्माष्टमी उत्सव आनंद और उल्लास के साथ मना रहा है। उन्होंने आगे कहा कि वह चाहते हैं कि सभी लोग इस खास मौके पर भगवान श्रीकृष्ण के जीवन का स्मरण करें। भगवान श्रीकृष्ण ने हमेशा शिक्षा और कर्म के महत्व का पाठ पढ़ाया है। इसी साथ सीएम मोहन यादव ने नई शिक्षा नीति के धार्मिक शिक्षा पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति में धार्मिक शिक्षा की मदद से छात्रों को सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा मिलेगी। नई शिक्षा नीति के स्लेबस में श्रीराम और श्रीकृष्ण के पाठ को भी शामिल किया गया है।

मंदिरों के ऐतिहासिक महत्व का वर्णन

इस दौरान सीएम मोहन यादव ने पन्ना की धरती को राज्य का रत्नगर्भा बताया। सीएम मोहन यादव ने बुन्देलखंड की घरती को वीरता प्रतीक बताया है। उन्होंने कहा कि धार्मिक नगरी पन्ना के मंदिरों के ऐतिहासिक महत्व का वर्णन है। यहां भगवान श्रीकृष्ण के विभिन्न प्रसंगों का उल्लेख मौजूद है। मध्य प्रदेश के हर एक नगरीय निकायों में गीता भवन की स्थापना की जाएगी। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश सहित पन्ना जिले में भगवान राम के आगमन से जुड़े स्थलों को विकसित करने के साथ ही श्रीकृष्ण से जुड़े स्थलों को तीर्थ के रूप में विकसित किया जाएगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ