कांग्रेस पर भड़के CM मोहन यादव बोले- 'हमेशा गरीबों, आदिवासियों के साथ विश्वासघात किया'

CM Mohan Yadav Attack on Congress: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने चुनावी सभा में कांग्रेस पर वार करते हुए कहा कि इस पार्टी ने हमेशा गरीबों, आदिवासियों से झूठ बोलकर उनके साथ विश्वासघात किया है।

CM Mohan Yadav Attack on Congress
विज्ञापन

CM Mohan Yadav Attack on Congress: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव इन दिनों लोकसभा चुनाव को लेकर पार्टी के प्रचार प्रसार में जुटे हुए हैं। बीते दिन प्रदेश में सीएम मोहन यादव ने 3 क्षेत्रों में विशाल जनसभाओं को संबोधित किया। इन चुनावी सभाओं में सीएम मोहन यादव ने कांग्रेस और INDIA को कई मुद्दों पर आड़े हाथ लिया। उन्होंने कांग्रेस पर वार करते हुए कहा कि इस पार्टी ने हमेशा गरीबों, आदिवासियों से झूठ बोलकर उनके साथ विश्वासघात किया है। इसके साथ ही सीएम मोहन पीएम मोदी के लिए कांग्रेसी नेताओं द्वारा अपशब्दों का इस्तेमाल पर भी भड़के उन्होंने कहा कि अब बड़े बाप के बेटे आए दिन मोदी को भरकर गाली दे रहे हैं।

विज्ञापन

गरीबों और आदिवासियों के साथ विश्वासघात 

सीएम मोहन यादव ने कांग्रेस की घोषणाओं पर सवाल उठाते हुए कहा कि कांग्रेस ने हमेशा देश के गरीबों और आदिवासियों से झूठ बोला है। उनके साथ विश्वासघात किया है। सीएम मोहन ने कहा कि जातिगत आधार पर आरक्षण देकर केवल वोट बैंक की राजनीति करना चाहती है। कांग्रेस ने सिर्फ SC, ST और OBC के आरक्षण में से कटौती की है। कांग्रेस ने हमेशा आदिवासियों और गरीबों को वोट बैंक की तरह इस्तेमाल किया है, कभी भी किसी आदिवासी बहन या बेटी को आगे नहीं बढ़ाया है, उन लोगों को अपनी पार्टी से विधायक या सांसद का टिकट नहीं दिया है। वहीं भाजपा ने हमेशा से सबका साथ और सबका विकास के आधार पर राजनीति की है। इसी के तहत एक आदिवासी महिला को देश के सबसे पद पर पहुंचाया है।

कांग्रेस पर भड़के सीएम मोहन यादव 

इसके साथ ही सीएम मोहन कांग्रेसी नेताओं द्वारा पीएम मोदी के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल पर भी भड़के। उन्होंने कहा कि ये चुनाव 2 ऐसे नेताओं के बीच हो रहा है, जिसमें एक नेता ऐसे हैं, जो बड़े बाप के बेटे हैं और चांदी का चम्मच लेकर आए हैं। बड़े बाप के बेटे अब देश के पीएम मोदी को जी भरकर गाली दे रहे हैं। वे कहते हैं कि लोकतंत्र खतरे में है। इन्हें ये पता नहीं है कि इनके शासनकाल में कई बार संविधान बदला गया। तब संविधान को कोई खतरा नहीं था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ