MP and CG Weather Update: मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का थर्ड डिग्री टॉर्चर जारी है, दिन पर दिन दोनों प्रदेशों में तापमान बढ़ता ही जा रहा है। वहीं इस भीषण गर्मी के कारण जनता काफी बेहाल है। मध्य प्रदेश में बीते दिन 40 साल में दूसरी बार ऐसा हुआ कि प्रदेश का तापमान 45 डिग्री के पार पहुंचा। वहीं छत्तीसगढ़ में भी तापमान 44 डिग्री के पार ही रहा। इस बीच मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश में भोपाल, इंदौर, रतलाम, धार और राजगढ़ समेत 46 जिलों के लिए लू का रेड अलर्ट जारी किया है।
मध्य प्रदेश में गर्मी का हाल
विभाग के अनुसार, आज प्रदेश के कई शहरों में भीषण गर्मी के रिकॉर्ड टूटेंगे। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर में तेज गर्मी पड़ने की संभावना है। राज्य के भोपाल, इंदौर, रतलाम, धार और राजगढ़ समेत 46 जिलों के लिए विभाग ने लू का रेड अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार 40 साल में दूसरी बार हुआ भोपाल का तापमान 45 डिग्री के पार पहुंचा गया है। वहीं 46.8 डिग्री तापमान के साथ राजगढ़ प्रदेश में सबसे गर्म बना हुआ है। इस भीषण गर्मी के बीच महू, खरगो, रतलाम, जावरा में तेज बारिश होने की संभावना है।
यह भी पढ़ें: 4 मजदूरों की मौत, पुलिया में गिरी गाड़ी; मध्य प्रदेश के गुना में हुआ भीषण हादसा
छत्तीसगढ़ का मौसम
मौसम विभाग के अनुसार, छत्तीसगढ़ के तापमान में 3-4 डिग्री की वृद्धि हुई है, जिसके साथ प्रदेश का तापमान 44 डिग्री के पार पहुंच गया है। विभाग ने प्रदेश के रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर संभाग के कुछ स्थानों में हीटवेव की चेतावनी जारी की है। विभाग ने बताया कि राजधानी रायपुर में तापमान का पारा 44 डिग्री पहुंचने की संभावना है।
प्रदेश के सबसे गर्म शहर
बेमेतरा में 44.1 डिग्री
रायपुर में 43.7 डिग्री
बिलासपुर में 42.4 डिग्री
दुर्ग में 43.6 डिग्री
मूंगेली में 43.3 डिग्री
रायगढ़ में 42.4 डिग्री
संबंधित खबरें
राज्यसभा उपचुनाव में हरदीप पुरी की जीत तय, दो उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
12 hrs agoश्रीकृष्ण पर बयान से विवाद, धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी
16 hrs agoग्वालियर में SSB जवान ने पत्नी की हत्या, हार्ट अटैक बताई मौत की वजह
16 hrs agoदेवास जहरीली शराब मामले में कांग्रेस नेता आनंद जैन गिरफ्तार
17 hrs agoजबलपुर में 6 जिंदगियां बचाएगा ब्रेनडेड मरीज, ऑर्गन डोनेट को माना परिवार
18 hrs agoराज्यसभा चुनाव में हरदीप सिंह पुरी को मोबाइल दुकानदार से मिली चुनौती
22 hrs agoभोपाल में एक परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत
1 day agoइंदौर में RSS की बैठक शुरू, 400 प्रतिनिधि होंगे शामिल
1 day agoदिवंगत दिलीप पुरी के परिवार के साथ खड़ी है राज्य सरकार : सीएम यादव
1 day agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गिनाईं उपलब्धियां
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines