---विज्ञापन---

4 मजदूरों की मौत, पुलिया में गिरी गाड़ी; मध्य प्रदेश के गुना में हुआ भीषण हादसा

MP Guna Eicher Truck Accident: मध्य प्रदेश के गुना में पुलिया में ट्रक गिरने से 4 लोगों की मौत हो गई है। 3 मजदूर गंभीर रूप से घायल हुए। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। हादसे के कारणों की जांच जारी है।

---विज्ञापन---

MP Guna Eicher Truck Accident: मध्य प्रदेश के गुना में भीषण सड़क हादसा हुआ है। नेशनल हाईवे-46 पर एक आयशर ट्रक सड़क से उतरकर पुलिया में गिर गया। हादसे में 4 मजदूरों की मौत हो गई है। 3 गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। हादसा आज सुबह करीब साढ़े 3 बजे हुआ। म्याना थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें:Air India के पैसेंजर के खिलाफ FIR; एक करतूत ने खतरे में डाली थी 200 से ज्यादा यात्रियों की जान

---विज्ञापन---

ओवरस्पीड या नींद की झपकी हादसे का कारण

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एबी रोड पर म्याना के चौका चूल्हा होटल के सामने बनी पुलिया में ट्रक गिरा तो जोरदार धमाके की आवाज आई। लोग दौड़े आए और उन्होंने बचाव अभियान चलाया। मृतक और घायल कानपुर के बताए जा रहे हैं। प्राथमिक जांच में हादसा होने का कारण ओवर स्पीड बताई जा रही है। ट्रक चालक को नींद की झपकी लगने का भी शक है। ट्रक कानपुर से कर्नाटक जा रहा था और इसमें 6 मजदूर, ड्राइवर और क्लीनर शामिल थे, जो हादसे का शिकार हो गए।

यह भी पढ़ें:अरविंद केजरीवाल ने उठाया बड़ा कदम; सुप्रीम कोर्ट में याचिका डाली, मांग- 7 दिन और बढ़ाएं अंतरिम जमानत

---विज्ञापन---

माल अनलोड करके वापस जा रहा था कर्नाटक

थाना प्रभारी संजीत सिंह मावई ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि आयशर ट्रक कानपुर में माल लेकर आया था और वापस  कर्नाटक जा रहा था। मृतकों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। घायलों के बयान दर्ज होने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें:2 नर्सों 5 पड़ोसियों ने जान दांव पर लगा बचाए 5 नवजात; बताई दिल्ली बेबी केयर सेंटर में अग्निकांड की आंखोंदेखी

---विज्ञापन---

First published on: May 27, 2024 10:24 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola