Who Is Kanchan Tanve : ‘पढ़ाई की कोई उम्र नहीं होती है’ यह बात आपने कई मर्तबा पढ़ी और सुनी होगी, लेकिन इसका जीता-जागता उदाहरण देखने को मिला। मध्य प्रदेश के खंडवा की विधायक कंचन तनवे (42) ने अपनी अधूरी पढ़ाई पूरी करने का फैसला लिया और उन्होंने एग्जाम दिया। वह जिला पंचायत की अध्यक्ष से विधायक बनीं। आइए जानते हैं कि कौन हैं विधायक कंचन तनवे?
स्टूडेंट लाइफ में कंचन तनवे ने सिर्फ 8वीं तक ही पढ़ाई की थी। इसके बाद वह जिला पंचायत की अध्यक्ष बनीं और अपनी पढ़ाई को शुरू करने का फैसला किया। उन्होंने जंप अध्यक्ष पद के दायित्वों को पूरा करते हुए 10वीं और 12वीं की पढ़ाई पूरी की। अब वह खंडवा विधानसभा क्षेत्र की विधायक हैं।
यह भी पढ़ें : OMG! नामी गोलगप्पे वाले की पानीपुरी में निकली हड्डी, वीडियो देख फटी रह जाएंगी आंखें
विधायक ने दी परीक्षा
विधायक कंचन तनवे ने बैचलर ऑफ सोशल वर्क (BSW) कोर्स में दाखिला लिया। उनका एग्जाम सेंटर एसएन कॉलेज गया था, जहां उन्होंने बीएसडब्ल्यू की परीक्षा दी। इसे लेकर विधायक ने कहा कि शिक्षा लेने की कोई उम्र नहीं होती है। उन्होंने लड़कियों को संदेश देते हुए कहा कि अगर किसी कारण आपकी पढ़ाई छूट गई है तो बाद में उसे पूरा करने की कोशिश जरूर करें।
यह भी पढ़ें : ‘सत्ता के दलालों को’…CM के सामने अपनी ही सरकार को क्यों घेर गए रघुनंदन शर्मा?
कौन हैं विधायक कंचन तनवे?
कंचन तनवे का जन्म 1982 में खंडवा जिले में हुआ था। वह इस वक्त खंडवा की विधायक हैं। एमपी विधानसभा चुनाव 2023 में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने कंचन तनवे को खंडवा से उम्मीदवार बनाया था। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी मोहन ढाकसे को भारी मतों से हराया था। विधायक बनने से पहले वह खंडवा जिला पंचायत की अध्यक्ष थीं। कंचन तनवे ने हायर सेकेंडरी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की नौकरी छोड़कर जिला पंचायत सदस्य के लिए पहला चुनाव लड़ा था। इसके बाद वह पंधाना जिला पंचायत की अध्यक्ष बनी थीं।
संबंधित खबरें
MP में ₹5,800 करोड़ का निवेश, 10 हजार से ज्यादा नौकरियों की उम्मीद
22 hrs agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस और बिरसा मुंडा जयंती पर होंगे बड़े आयोजन
22 hrs ago'मर जाएंगे, गाड़ी रोक दो…', एमपी के धार में कार के बोनट पर लटके पिता-पुत्र
23 hrs agoलोकायुक्त जांच में प्रधान आरक्षक और करीबियों की संपत्ति का खुलासा
1 day agoमध्य प्रदेश में नशे के खिलाफ 3 साल का अभियान, 18 ड्रग लैब ध्वस्त
2 days agoसीएम मोहन यादव करेंगे मध्यप्रदेश सेमीकंडक्टर समिट-2026 का शुभारंभ
2 days agoमध्य प्रदेश में एल मुरुगन की खाली राज्यसभा सीट पर 12 नवंबर को उपचुनाव
3 days agoरि. आईएएस राकेश की हत्या की जांच के लिए SIT गठित, आरोपी पर 50 हजार का इनाम
3 days agoइंदौर में एक घर में घुसा तेंदुआ, सिर पर दिखा खून; तलाश में जुटा वन विभाग
3 days ago₹234 करोड़ के जेट में सफर करेंगे MP के CM मोहन यादव! जानें विमान की खूबियां
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines