इंदौर के घर में घुसा तेंदुआ, सिर पर खून देख मचा हड़कंप; तलाश में जुटा वन विभाग

इंदौर में एक घर में तेंदुए के घुसने का वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग उसकी तलाश में जुट गया है. वीडियो में तेंदुए के सिर पर खून दिखाई दे रहा है. लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

_ 2-150kb

इंदौर में घर में घुसे तेंदुए की तलाश में जुटा वन विभाग (Photo-ANI)

इंदौर में बृहस्पतिवार को एक घर में तेंदुए के घुसने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद वन विभाग की टीम उसकी तलाश में जुट गई है. वन मंडलाधिकारी (डीएफओ) डॉ. लाल सुधाकर सिंह ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि घर में तेंदुए के घुसने का वीडियो सामने आने के बाद उसकी तलाश शुरू कर दी गई है. हालांकि, वन विभाग की बचाव टीम के मौके पर पहुंचने से पहले ही तेंदुआ वहां से गायब हो गया था.

विज्ञापन

उन्होंने बताया कि वायरल वीडियो में तेंदुए के सिर पर खून नजर आ रहा है. हालांकि, यह साफ नहीं है कि वह घायल है या शिकार करते समय उसके सिर पर खून लगा है. इसकी पुष्टि तेंदुए के मिलने के बाद ही हो सकेगी. डीएफओ के मुताबिक, अभी तक तेंदुए के किसी व्यक्ति या जानवर पर हमला करने की कोई सूचना नहीं मिली है. उन्होंने बताया कि जिस घर में तेंदुआ घुसा था, वह रालामंडल पहाड़ियों के जंगल के पास स्थित है. आशंका है कि तेंदुआ इसी जंगल से निकलकर रिहायशी इलाके में पहुंचा होगा.

विज्ञापन

सिंह ने कहा कि शहर के बढ़ते विस्तार और पहाड़ियों के आसपास मकान बनने से वन्यजीवों के प्राकृतिक आवास प्रभावित हो रहे हैं. ऐसे में तेंदुए भोजन और पानी की तलाश में आबादी वाले इलाकों का रुख कर रहे हैं. वन विभाग ने घटनास्थल के आसपास रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है. लोगों से कहा गया है कि वे रात में अकेले बाहर निकलने से बचें और तेंदुए से जुड़ी कोई भी जानकारी मिलने पर तुरंत वन विभाग को सूचित करें.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ