Karnataka Assembly Election: विपिन श्रीवास्तव। कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में बजरंग दल को बैन करने की बात कही है। जिसके बाद से ही यह मुद्दा कर्नाटक सहित पूरे देश में गर्मा गया है। बीजेपी के नेता लगातार इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस पर हमलावर है। केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने भी इस मुद्दे पर कांग्रेस पर निशाना साधा है।
विनाश काले विपरीत बुद्धि
कर्नाटक कांग्रेस के घोषणा पत्र में बजरंग दल को बैन करने के मामले को लेकर जब नरेंद्र सिंह तोमर से सवाल किया तो उन्होंने कहा कि ‘मुझे लगता है कि कांग्रेस की स्थिति विनाश काले विपरीत बुद्धि जैसी है, बजरंगबली से भिड़ेंगे तो उसका परिणाम अच्छा नहीं आएगा।’ बता दें कि कांग्रेस के इस ऐलान के बाद से ही एमपी में भी बीजेपी ने इस मुद्दे को हाथों हाथ लेकर कांग्रेस पर निशाना साधना शुरू कर दिया है।
द केरल स्टोरी पर भी कही बड़ी बात
वहीं द केरल स्टोरी फिल्म को लेकर नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि ‘किस फिल्म को बैन करना है किस फिल्म को बैन नहीं करना है इसके लिए स्वतंत्र एजेंसियां हैं, वह काम करती है और वह अपनी जांच पड़ताल प्रक्रिया को पूरा करने के बाद ही फिल्म को रिलीज करती है, कांग्रेस को इस मामले पर क्या बोलने की जरूरत है फिल्म बोर्ड बना हुआ है।’
टैक्स फ्री करने का समर्थन
मंत्री तोमर ने फिल्म को टैक्स फ्री किए जाने की मांग का समर्थन करते हुए कहा कि ‘जो फिल्म अच्छी हो, जिससे लोगों को शिक्षा मिले और जो फिल्म समाज मे चल रही असामाजिक गतिविधियों के प्रति लोगों को जागरूक करे तो निश्चित तौर पर ऐसी फिल्म को टैक्स फ्री करने के बारे में सोचना चाहिए’
वहीं दिल्ली के जंतर मंतर पर पहलवानों के प्रदर्शन को लेकर नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि इस मामले की जांच चल रही है, सबकों जांच का इंतजार करना चाहिए। मामले में जांच चल रही है जांच तक सबको इंतजार करना चाहिए।
संबंधित खबरें
मध्य प्रदेश में घायल चीते की मौत, शरीर से मिले पांच छर्रे
9 hrs ago5 नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म का मामला, प्यारे मियां को 10 उम्रकैद
10 hrs agoMP IAS-IPS Transfer: सागर-देवास के कलेक्टर और SP बदले
10 hrs agoदेवास में AI से नकली शराब बनाने के मामले में 10 गिरफ्तार
10 hrs agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
12 hrs agoकूनो नेशनल पार्क में चीता शावक की गोली लगने से मौत, जांच के लिए STF गठित
1 day agoMP High Court में 418 पदों पर भर्ती, आवेदन की आज आखिरी तारीख
1 day agoमध्य प्रदेश में बारिश का अलर्ट, कई जिलों में आंधी और तेज हवाओं का अनुमान
1 day agoMP: नर्मदा किनारे लावारिस मिले 343 वोटर ID कार्ड, कांग्रेस बोली- हो FIR
2 days agoMP में घर में घुसे दो चीते, दो बछड़ों को मार डाला; गांव में दर का माहौल
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines