Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

मध्य प्रदेश

जल जीवन मिशनः प्रदेश के 59 लाख से अधिक घरों में पहुंचा नल से जल, सीएम शिवराज ने ट्वीट कर कह दी ये बड़ी बात

Jal Jeevan Mission: जल जीवन मिशन में प्रदेश के 50 प्रतिशत से अधिक 59 लाख 89 हजार 640 ग्रामीण घरों में नल से जल पहुंच चुका है। इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेशवासियों एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों को बधाई दी है। हर घर में नल से जल पहुंचाने के लिए […]

Author
Edited By : Rakesh Choudhary Updated: Jun 10, 2023 14:29
Jal Jeevan Mission, CM Shiv raj singh Chouhan

Jal Jeevan Mission: जल जीवन मिशन में प्रदेश के 50 प्रतिशत से अधिक 59 लाख 89 हजार 640 ग्रामीण घरों में नल से जल पहुंच चुका है। इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेशवासियों एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों को बधाई दी है।

हर घर में नल से जल पहुंचाने के लिए कृत-संकल्पित हैं

मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर कहा कि ”यह खुशी और गर्व का विषय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से मध्यप्रदेश ने ‘जल जीवन मिशन’ में 50 प्रतिशत से ज्यादा क्षेत्र कवर कर लिया है। प्रदेश के प्रत्येक गांव के हर घर में नल से जल पहुंचाने के लिए हम कृत-संकल्पित हैं।” उन्होंने इसके लिये प्रदेशवासियों को भी बधाई दी है। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी राज्य मंत्री बृजेन्द्र सिंह यादव ने भी इस उपलब्धि पर प्रदेशवासियों को बधाई दी है।

---विज्ञापन---

सभी ग्राम पंचायतों में पहुंचाया जाएगा नल से जल

उल्लेखनीय है कि प्रदेश के 9 हजार 378 ग्राम में शत प्रतिशत नल से जल पहुंचाने का कार्य हो रहा है। प्रदेश के 73 हजार 481 विद्यालय नल जल सुविधायुक्त हैं। साथ ही 12 जिलों आगर-मालवा, बालाघाट, बुरहानपुर, देवास, हरदा, इंदौर, नीमच, निवाड़ी, सीहोर, शाजापुर, श्योपुर और टीकमगढ़ के शत प्रतिशत विद्यालय में नल जल सुविधा है।

42 हजार 711 आंगनवाड़ी केंद्र में नल जल सुविधा का विस्तार किया जा चुका है। आगर-मालवा, बालाघाट, भोपाल, बुरहानपुर, डिण्डोरी, इंदौर, सीहोर और शाजापुर जिले सहित कुल 8 जिलों के शत प्रतिशत आंगनवाड़ी केंद्र में नल जल सुविधा है।

---विज्ञापन---
First published on: Jun 10, 2023 02:29 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.