इंदौर में शादी से पहले प्रेमी जोड़े ने खाया जहर, आर्य समाज मंदिर में लेने वाले थे सात फेरे
Edited By Arpit Pandey

indore news
Edited By Arpit Pandey

indore news
Indore News: इंदौर के कनाडिया थाना क्षेत्र स्थित आर्य समाज मंदिर के बाहर एक प्रेमी जोड़े ने जहर खा लिया। दोनों मंदिर में सात फेरे लेने के लिए पहुंचे थे, लेकिन उसके पहले ही दोनों ने यह कदम उठा लिया। जहर खाने से युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई जबकि युवती को निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। जहां डॉक्टर के मुताबिक युवती की हालत फिलहाल गंभीर बताई जा रही है।
दोनों के बीच हुआ था कुछ विवाद
बताया जा रहा है कि दोनों के बीच शादी से पहले कुछ विवाद हुआ था। जिसके बाद ही युवक ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के मुताबिक दोनों परिवार की राजी मर्जी से आर्य समाज मंदिर शादी करने पहुंचे थे, लेकिन दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया जिसके बाद युवक ने अपनी जेब से जहर की पुड़िया निकाल कर मौके पर जहर खा लिया और बचा हुआ जहर युवती ने खा लिया।
6 महीने पहले युवती के युवक के खिलाफ राजेंद्रनगर पुलिस को आवेदन दिया था, जिसके बाद युवक शादी करने के लिए तैयार हो गया था। युवक ओला कंपनी में काम करता था, जहां दोनों की मुलाकात हुई थी मुलाकात को 5 साल हो चुके थे और लड़की लगातार युवक पर शादी करने का दबाव बना रही थी।
युवक ने जब शादी से इनकार किया था, उसके बाद लड़की ने युवक की सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत कर दी थी, जहां पुलिस की समझाइश के बाद युवक शादी के लिए तैयार हो गया था। लेकिन आखिरी वक्त में दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ और फिर मामला आत्महत्या तक पहुंच गया।
फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया है, वहीं युवती के बयान लेने की तैयारी में पुलिस जुटी हुई है। डॉक्टर के मुताबिक युवती की हालत फिलहाल नाजुक बनी हुई है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: