फायर ब्रिगेड और पुलिस की तत्परता से मध्यप्रदेश में इंदौर के रावजी बाजार थाना क्षेत्र में अमोनिया गैस सिलेंडर में लीक होने से बड़ा हादसा होने से टल गया. दमकल विभाग ने दमकल कर्मियों की मदद से सिलेंडर पर पानी डाला ताकि उसे ठंडा किया जा सके और गैस को फैलने से रोका जा सके. फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है.
जानकारी के अनुसार, रावजी बाजार पुलिस स्टेशन के पीछे शहजाद नामक व्यक्ति की कबाड़ की दुकान है. शहजाद एक पुराने सिलेंडर को बेचने के मकसद से उसे काटकर खोलने की कोशिश कर रहा था. जैसे ही सिलेंडर के बीच में कट लगा, उसमें से जहरीली अमोनिया गैस का रिसाव शुरू हो गया. देखते ही देखते हवा में तीखी गंध फैल गई, जिससे स्थानीय लोगों को सांस लेने में तकलीफ और आंखों में तेज जलन महसूस होने लगी.
#WATCH | Indore, MP | An incident of a suspected gas leak from a cylinder occured in the Raoji Bazaar PS area, injuring people nearby. The fire department used a fire brigade to pour water on the cylinder to cool it and prevent the gas from spreading. The situation is currently… pic.twitter.com/8MMqNbxMDF
---विज्ञापन---— ANI (@ANI) February 26, 2026
क्या बोले फायर टीम के कर्मचारी
एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची. सब इंस्पेक्टर संतोष कुमार दुबे ने बताया कि सिलेंडर बीच से कटा होने के कारण उसका वाल्व बंद करना संभव नहीं था. अमोनिया गैस से भरे सिलेंडर पर पानी छिड़का गया और बाद में उसे एक ड्रम के अंदर रखकर पानी और तिरपाल से ढक दिया गया. इसके बाद सिलेंडर को एक बड़े ड्रम के अंदर रखकर पानी से भर दिया गया और ऊपर से तिरपाल से ढक दिया गया ताकि गैस हवा में न फैले. टीम में किसी को भी गंभीर चोट नहीं आई है.
दमकल अधिकारी सुधीर बारिया ने बताया कि गैस सिलेंडर के बीच में छेद था और उससे अमोनिया गैस रिस रही थी. उस पर पानी छिड़कने की कोशिश की तो सारी गैस अंदर चली गई. सिलेंडर को ड्रम के अंदर रखने के बाद उस पर पानी छिड़का गया.
पुलिस बोली-दुकान मालिक पर दर्ज होगा केस
अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (जोन 4) दिशेष अग्रवाल ने बताया कि इस घटना के कारण एक 50 वर्षीय महिला की तबीयत बिगड़ गई. दमकल विभाग के दो कर्मचारियों को भी मामूली परेशानी हुई, जिन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया है. पुलिस के मुताबिक, रिहाइशी इलाके में इस तरह की लापरवाही बरतने के आरोप में दुकान मालिक शहजाद के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया जा रहा है. औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा विभाग को भी सूचित कर दिया गया है ताकि गैस की आधिकारिक पहचान और खतरे की जांच की जा सके.










