जहरीली शराब पीने से 11 लोगों की मौत, MP के सागर में मचा हड़कंप, तबियत बिगड़ने पर इलाज कराने आए लोग थे टल्ली

मध्य प्रदेश में जहरीली शराब पीने के बाद तबियत बिगड़ने से लोगों की मौत हो गई है. कई लोगों की हालत नाजुक है, ऐसे में अस्पताल की ओर से कहा गया है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है. डॉक्टरों और मृतकों के परिजनों ने शराब के जहरीली होने के आरोप लगाए हैं.

poisonous liquor | sagar | madhya pradesh

शराब पीने के बाद लोगों की तबियत बिगड़ी और उन्होंने दम तोड़ दिया. (Credit- AI)

मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा इलाके से बड़ी खबर आ रही है. यहां जहरीली शराब पीने से 11 लोगों की मौत हो गई है और 10 से ज्यादा लोगों की हालत नाजुक है. बीती रात शराब पीने के बाद लोगों की तबियत बिगड़ने लगी तो इलाके में हड़कंप मच गया. आनन-फानन में लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. घटनाक्रम की जानकारी मिलते ही SP, कलेक्टर समेत आला प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे. पुलिस ने जहरीली शराब को जब्त करके जांच शुरू कर दी है. शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकल जल्द से जल्द रिपोर्ट तलब की है.

विज्ञापन
विज्ञापन

शराब के नशे में धुत थे इलाज कराने आए मरीज

कलेक्टर प्रतिभा पाल ने बताया कि मृतक पाटन, गूगरा, चौका, मगरधा के निवासी थे. बड़ा सिविल अस्पताल में बीती रात अचानक हंगामा मचा, जब एक के बाद एक मरीज आने लगे. डॉक्टरों ने मरीजों की संख्या देखकर संपर्क किया तो SP अनुराग सुजानिया के साथ अस्पताल पहुंचकर जांच की. तब तक 9 लोग दम तोड़ चुके थे और बाकी का इलाज जारी था. डॉक्टरों से बातचीत की तो पता चला कि इनके परिजनों ने शराब पीने के बाद तबियत बिगड़ने को मौत होने की वजह बताया. क्योंकि इलाज कराने आए मरीज शराब के नशे में थे, इसलिए हो सकता है कि शराब पीने से ही इनकी मौत हुई.

अवैध शराब जब्त करके जांच के लिए भेजे सैंपल

कलेक्टर प्रतिभा पाल ने कहा कि नौराज और गुगरा के मरीजों की संख्या ज्यादा है. कांग्रेस के पूर्व विधायक तरवीर सिंह भी मामले का जायजा लेने सिविल अस्पताल पहुंचे. डॉक्टरों से मिली जानकारी के आधार पर उस शराब के सैंपल जब्त किए हैं, जिसे पीने के बाद लोगों की तबियत बिगड़ी थी. पुलिस और प्रशासन की टीमें उन गांवों में जांच करने के लिए भेजी गई हैं, जहं से लोग इलाज कराने अस्पताल पहुंचे थे. डॉक्टर, प्रशासन और पुलिस टीमें चारों गांवों पर नजर रखे हुए है. चारों गांवों में आने वाली शराब की खेप को जब्त करके जांच करने के आदेश हैं. लोगों से अभी शराब न पीने की अपील है.

विज्ञापन

गुजरात में जहरीली शराब से 13 की मौत हुई थी

बता दें कि पिछले महीने गुजरात के भावनगर जिले में जहरीली शराब पीने से 13 लोगों की मौत हुई थी. पुलिस ने मामले में जांच करते हुए 4 अवैध शराब विक्रेताओं को हिरासत में लिया था. वेलावदार भाल थाने के कांस्टेबल राजदीप सिंह गोहिल समेत 39 लोगों को गिरफ्तार किया था. पीड़ितों ने मशहूर इंडियन मेड फॉरेन लिकर (IMFL) ब्रांड की शराब पी थी, जबकि गुजरात ड्राई स्टेट है, जहां शराब बनाना, बेचन और सेवन करना प्रतिबंधित है. बावजूद इसके शराब बेची गई, खरीदी गई और पीने से लोगों की मौत हुई. सरकार ने पुलिस और प्रशासन को शराब बेचने वालों का पता लगाने का आदेश दिया है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ