'जूनियर मेरी टेबल पीटकर…', एक साल में हुआ चौथा ट्रांसफर तो फूटा महिला IAS का गुस्सा

एक साल में चौथी बार हुए ट्रांसफर के बाद IAS ऑफिसर नेहा मारव्या सिंह का गुस्सा सातवें आसमान पर हैं. उनका कहना है कि सब-ऑर्डिनेट कर्मचारियों ने उनके खिलाफ बगावत की, जिससे उन्हें काफी अपमानित महसूस हुआ.

IAS Neha Marvya Singh

एक साल में हुआ चौथा ट्रांसफर तो फूटा महिला IAS का गुस्सा (Photo: X)

इन दिनों मध्य प्रदेश की IAS अधिकारी नेहा मारव्या सिंह का नाम काफी सुर्खियों में है. एक साल में चौथी बार हुए ट्रांसफर के बाद IAS ऑफिसर का गुस्सा सातवें आसमान पर हैं. उनका कहना है कि सब-ऑर्डिनेट कर्मचारियों ने उनके खिलाफ बगावत की, जिससे उन्हें काफी अपमानित महसूस हुआ. नेहा मारव्या ने कहा कि हाल ही में उनका जो ट्रांसफर हुआ, वो पोस्टिंग के महज 50 दिन बाद ही हो गया. 2011 बैच की मध्य प्रदेश कैडर की IAS अधिकारी ने MP IAS ऑफिसर्स एसोसिएशन के साथ एक मैसेज शेयर कर अपनी नाराजगी जाहिर की है.

विज्ञापन

नेहा मारव्या ने क्या कहा?

नेहा मारव्या ने कहा कि 5 सितंबर को जो ट्रांसफर लिस्ट जारी हुई, उससे वो बेहद परेशान और दुखी महसूस कर रही हैं. नेहा सिंह ने लिखा, ”मेरा ट्रांसफर इसलिए किया जा रहा है क्योंकि जिन कर्मचारियों का कामकाज सीधे मेरे अंडर नहीं बल्कि डिपार्टमेंट के अधीन है, उन्होंने मेरे खिलाफ बगावत कर दी है. वो मेरी टेबल पर हाथ पटककर मुझे ट्रांसफर की धमकी दे रहे हैं.” दरअसल, हाल ही में कई सिविल सेवकों ने अपने सरकारी पद त्याग दिए हैं. उत्तर प्रदेश कैडर की 2013 बैच की IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने 13 साल की सेवा के बाद खुद की मर्जी से इस्तीफा देने का ऐलान किया. एक दूसरे IAS अधिकारी रोमन सैनी ने भी कुछ वक्त तक ब्यूरोक्रेसी में रहने के बाद रिजाइन कर दिया और आगे चलकर एड-टेक प्लेटफॉर्म Unacademy की को-फाउंडर बनी.

विज्ञापन

नेहा मारव्या ने लगाए आरोप

नेहा सिंह ने कहा कि उन्होंने अपने सब-ऑर्डिनेट वर्कर्स की अनुशानहीनता, फाइलें दबाकर रखने और दुर्व्यवहार की शिकायत सही तरीके से की थी और उन्हें उम्मीद थी कि जिम्मेदार लोगों के खिलाफ जरूरी एक्शन लिया जाएगा. उन्होंने कहा, ”इसके बजाय, मेरा ही तबादला किया जा रहा है. मैं अच्छी तरह समझती हूं कि एक IAS अधिकारी होने के नाते, मध्य प्रदेश सरकार जहां चाहे, वहां मुझे मेरी ड्यूटी करने के लिए कह सकती है और मैंने हमेशा सम्मानपूर्वक आदेशों को माना है. लेकिन इस बार मैं बहुत निराश महसूस कर रही हूं.”

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ