Madhya Pradesh Assembly Election Exit Poll Results: प्रदेश के 84 फीसदी मुस्लिम वोटरों ने कांग्रेस पर जताया विश्वास

Madhya Pradesh Assembly Election Exit Poll Results 2023: न्यूज 24 टुडेज चाणक्या State Analysis के अनुसार मुस्लिमों के बाद कांग्रेस को सबसे ज्यादा 41 फीसदी वोट एससी ने दिया है।

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023
विज्ञापन

Madhya Pradesh Assembly Election Exit Poll Results 2023: जातिगत एग्जिट पोल में मध्यप्रदेश में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। यहां प्रदेश के 84 फीसदी मुस्लिम वोटरों ने कांग्रेस पर विश्वास जताया है। जबकि बीजेपी मुस्लिम वोटरों को लुभाने में पूरी तरह नाकाम रही है। न्यूज 24 टुडेज चाणक्या State Analysis के एग्जिट पोल की मानें तो यहां महज 8 फीसदी मुस्लिम वोटरों ने ही बीजेपी को वोट किया है।

ओबीसी के 31 फीसदी वोट मुस्लिमों को 

विज्ञापन

तेलंगाना में गुरुवार देर शाम वोटिंग खत्म होने के बाद न्यूज 24 टुडेज चाणक्या State Analysis का एग्जिट पोल सामने आया है। मुस्लिमों के बाद कांग्रेस को सबसे ज्यादा 41 फीसदी वोट एससी ने दिया हैं। वहीं, इसके बाद 38 फीसदी राजपूतों ने, ओबीसी 31 फीसदी वोट और 28 फीसदी  ब्राह्मणों ने कांग्रेस को वोट किया है। मध्य प्रदेश में विधानसभा की कुल 230 सीटें हैं। यहां 17 नवंबर 2023 को मतदान हुए थे। 3 दिसंबर 2023 को मतगणना के बाद नतीजे घोषित किए जाएंगे।

बीजेपी को कुल 151 सीटें मिलने का अनुमान

न्यूज 24 टुडेज चाणक्या State Analysis के एग्जिट पोल के अनुसार प्रदेश में इस बार बीजेपी को कुल 151 सीटें मिलने का अनुमान है। कांग्रेस को 74 सीट मिल सकती हैं। एग्जिट पोल के अनुसार यह आंकड़े 12 सीटें कम या ज्यादा हो सकते हैं। बीजेपी को कुल 45 फीसदी तो कांग्रेस को कुल 38 फीसदी वोट मिलने का अनुमान है। इसके अलावा अन्य पार्टियों को 17 फीसदी वोट मिलने का अनुमान जताया गया है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ