दतिया उपचुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवार का ऐलान, शिवसेना UBT ने नरोत्तम मिश्रा को दिया ऑफर

Datia By Election: मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर राजनीति गरमा गई है, जहां कांग्रेस ने पूर्व विधायक घनश्याम सिंह को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। वहीं बीजेपी से टिकट कटने के बाद नाराज चल रहे पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा को शिवसेना (UBT) ने चुनाव लड़ने का खुला ऑफर दे दिया है। 30 जुलाई को होने वाले इस मतदान से पहले दतिया का मुकाबला बेहद रोचक मोड़ पर पहुंच गया है।

congress and narottam mishra
विज्ञापन

Datia By Election: मध्य प्रदेश की हाईप्रोफाइल दतिया विधानसभा सीट पर होने जा रहे उपचुनाव को लेकर राज्य की राजनीति में बड़ा भूचाल आ गया है। इस सीट पर 30 जुलाई को मतदान होना है, लेकिन उससे पहले ही दांव-पेच और राजनीतिक उलटफेर का दौर शुरू हो चुका है। एक तरफ कांग्रेस ने अपने पत्ते खोलते हुए दतिया राजघराने से ताल्लुक रखने वाले 72 वर्षीय वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक घनश्याम सिंह को अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है, तो वहीं दूसरी तरफ बीजेपी नेता नरोत्तम मिश्रा को शिवसेना (UBT) से मिला एक ऑफर चर्चा का विषय बन गया है।

कांग्रेस ने पुराने दिग्गज पर खेला दांव

दतिया में कांग्रेस ने अपने पूर्व जिला अध्यक्ष और तीन बार के विधायक रह चुके घनश्याम सिंह पर दोबारा भरोसा जताया है। घनश्याम सिंह दतिया और सेवढ़ा सीट से विधायक रह चुके हैं। उनके पिता महाराज कृष्ण सिंह जू देव भी 1984 में कांग्रेस के टिकट पर सांसद चुने गए थे। टिकट मिलने के बाद घनश्याम सिंह ने कहा कि वे क्षेत्र के विकास और दतिया में फैली बदले की राजनीति व जातिवाद को खत्म करने के मुद्दे पर चुनाव मैदान में उतर रहे हैं।

विज्ञापन

नरोत्तम का टिकट कटा, सेना (UBT) ने दिया ऑफर

दूसरी तरफ, बीजेपी ने पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा का टिकट काटकर आशुतोष तिवारी को अपना प्रत्याशी बनाया है। इस फैसले के बाद नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों में भारी आक्रोश देखा गया, जिन्होंने सड़क पर उतरकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। पार्टी के इस कदम के बीच उद्धव ठाकरे की अगुआई वाली शिवसेना (UBT) ने बड़ा दांव खेलते हुए नरोत्तम मिश्रा को अपनी पार्टी के सिंबल पर चुनाव लड़ने का खुला न्योता दे दिया है। शिवसेना (UBT) के मध्य प्रदेश प्रभारी सुनील शर्मा ने कहा कि अगर मिश्रा यह प्रस्ताव स्वीकार करते हैं, तो खुद उद्धव ठाकरे और आदित्य ठाकरे उनके प्रचार के लिए मध्य प्रदेश आएंगे।

क्यों हो रहा है उपचुनाव?

2023 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के राजेंद्र भारती ने नरोत्तम मिश्रा को हराया था। हालांकि, बाद में धोखाधड़ी के एक मामले में 3 साल की सजा मिलने के कारण राजेंद्र भारती की सदस्यता रद्द कर दी गई, जिसके बाद यह सीट खाली हो गई। फिलहाल, बीजेपी के वरिष्ठ मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने उम्मीदवार बदलने की किसी भी संभावना से इनकार कर दिया है। दतिया में 30 जुलाई को वोट डाले जाएंगे और 3 अगस्त को नतीजे आएंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ