एमपी में खून से 'लाल' हुई सड़क, भीषण हादसे में 7 लोगों की गई जान, 3 घायल

Madhya Pradesh Damoh Road Accident : मध्य प्रदेश के दमोह में मंगलवार को बड़ी दुर्घटना हो गई। ट्रक ने लोगों से भरे ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

Actress Met With An Accident

(File Photo)

विज्ञापन

Madhya Pradesh Damoh Road Accident : मध्य प्रदेश से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दमोह में बड़ा सड़क हादसा हुआ। ट्रक और सवारियों से भरे ऑटो के बीच जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें 7 लोगों की मौत हो गई और 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।

यह घटना दमोह कटनी स्टेट हाईवे के देहात थाना क्षेत्र के समन्ना गांव के पास हुई। एक ऑटो सवारियों को लेकर जा रहा था, तभी रास्ते में एक ट्रक ने ऑटो को कुचल दिया, जिससे सड़क खून से ‘लाल’ हो गई। इस भीषण हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

विज्ञापन

ऑटो में फंसे लोग

हादसे के बाद स्थानीय लोग घटनास्थल पर जुट गए। इस दौरान किसी ने पुलिस को घटना की सूचना दी। जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया और टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से ऑटो में फंसे लोगों को बाहर निकाला। ऑटो में कौन लोग सवार थे, अभी इसकी सूचना नहीं मिली है।

विज्ञापन

तीनों घायल जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर

विज्ञापन

पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एंबुलेंस से घायलों को स्थानीय अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने स्थिति नाजुक होने की वजह से तीनों लोगों को जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। इसे लेकर एसपी ने कहा कि ऑटो का नंबर लोकल है, इसलिए इसमें सवार लोग भी आसपास के ही होंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ