मध्य प्रदेश के गुना से बीजेपी विधायक पन्नालाल शाक्य ने हैरान कर देने वाला बयान दिया है. उनका कहना है कि भारत में नेपाल जैसे हालात बन सकते हैं. कभी भी गृह युद्ध छिड़ सकता है. उन्होंने कलेक्टर से कहा है कि 18 से 30 साल के युवाओं के लिए आवश्यक मिलिट्री ट्रेनिंग का प्रस्ताव गृह मंत्रालय को भेजा जाए. विधायक ने कहा- लोगों ने नेपाल को बर्बाद कर दिया, अब सभी की निगाहें भारत पर बनी हुई हैं. अभी के घटनाक्रम को देखकर लगता है कि देश के अंदर कहीं गृह युद्ध न छिड़ जाए.
”देश के अंदर भी गृह युद्ध…”
पन्नालाल गुना के उत्कृष्ट स्कूल में आयोजित राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता के समापन समारोह में बोल रहे थे. इस दौरान उन्होंने कहा- ”लंका में आग लग गई. बांग्लादेश में तख्तापलट हो चुका है और अफगानिस्तान की भी हालत खराब है. पाकिस्तान में आतंकवादियों की फौज पैदा हो रही है और नेपाल भी बर्बाद कर दिया लोगों ने, कल की ही बात है. अब निगाहें देश के ऊपर बनी हुई हैं, केवल हिंदुस्तान के ऊपर. अगर हमने इसमें गौर नहीं किया और 18 से 30 साल के लोग तैयार नहीं किए तो याद रखना ऐसे कई घटनाक्रम हुए हैं कि देश के अंदर भी गृह युद्ध छिड़ जाए.”
”मुझे ये दिख भी रहा है…”
पन्नालाल ने कहा- नालंदा विश्वविद्यालय में 12 हजार छात्र और 1200 शिक्षक थे, लेकिन केवल 11 लोगों ने इस यूनिवर्सिटी को जला दिया. एक व्यक्ति भी नहीं निकला, जो इसे बचा पता. छह महीने तक ग्रंथालय जलता रहा. हमारे देश में भी अगर ऐसा होता है तो कल की कल्पना करें कौन-कौन बाहर निकलेगा? ये मैं चुनौतीपूर्ण कह रहा हूं क्योंकि यह मुझे भी दिख रहा है.”
अंदर की सुरक्षा भी जरूरी
पन्नालाल शाक्य ने गुना के जिला कलेक्टर से कहा- ”श्रीमान सावधान हो जाइए. यह स्कूटी वगैरह जो लेकर गए कोई इनमें दो थप्पड़ लगाएगा और स्कूटी छुड़ा ले जाएगा. हमारे अंदर इतनी शक्ति जरूरी है, नहीं तो जैसा नालंदा विश्वविद्यालय में आग लग गई थी, जैसी सोमनाथ में आग लग गई थी, वहां बहुत शिक्षित भक्त थे वह कह रहे थे यहां चिंता मत करो भगवान भोलेनाथ बचा लेंगे. इस भरोसे मत रहना. सीमा पर सुरक्षा के साथ ही अंदर की सुरक्षा जरूरी है.”
विधायक के बयान पर राजनीति तेज
विधायक के बयान पर राजनीति तेज हो गई है. मध्य प्रदेश कांग्रेस ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा- ”बीजेपी विधायक पन्ना लाल शाक्य का देश में गृहयुद्ध जैसे हालात होने का बयान न केवल शर्मनाक है, बल्कि देश की एकता और अखंडता के लिए दुर्भाग्यपूर्ण भी है. हम इस बयान की कड़े शब्दों में निंदा करते है. यह विचारधारा सीधे-सीधे भारतीय सेना और देश के लोकतांत्रिक तंत्र का अपमान है.”
ये भी पढ़ें: Gen Z Defination: कौन हैं जेन Z? जिन्होंने नेपाल में पलटी सत्ता, 124 साल में कैसे बदली जेनरेशन
बता दें कि बीजेपी विधायक का बयान ऐसे समय में आया है, जब शिवसेना शिंदे गुट के नेता संजय निरुपम ने विपक्षी पार्टी के नेता संजय राउत पर हिंसा भड़काने का आरोप लगाकर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है. संजय राउत ने नेपाल के वीडियो शेयर कर एक्स पर लिखा था- सावधान, नेपाल जैसी स्थिति किसी भी देश में हो सकती है. वंदे भारत.
पहले भी विवादों में रहे हैं विधायक
पन्नालाल शाक्य इससे पहले भी कई बार विवादों में रह चुके हैं. उन्होंने कुछ साल पहले कहा था- ”लड़कियां अगर बॉयफ्रेंड बनाना छोड़ दें, तो अत्याचार रुक जाएंगे। इसी तरह उन्होंने एक बार मंच से कहा था- ”महिलाएं बांझ रहें, लेकिन ऐसे बच्चे को जन्म न दें, जो संस्कारी न हों और जो समाज में विकृति पैदा करते हों.”
ये भी पढ़ें: बालेंद्र शाह ने किया सुशीला कार्की के समर्थन का ऐलान, नेपाल की अंतरिम प्रधानमंत्री बनने की चर्चा तेज
संबंधित खबरें
कल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
46 mins agoकूनो नेशनल पार्क में चीता शावक की गोली लगने से मौत, जांच के लिए STF गठित
18 hrs agoMP High Court में 418 पदों पर भर्ती, आवेदन की आज आखिरी तारीख
21 hrs agoमध्य प्रदेश में बारिश का अलर्ट, कई जिलों में आंधी और तेज हवाओं का अनुमान
21 hrs agoMP: नर्मदा किनारे लावारिस मिले 343 वोटर ID कार्ड, कांग्रेस बोली- हो FIR
1 day agoMP में घर में घुसे दो चीते, दो बछड़ों को मार डाला; गांव में दर का माहौल
2 days agoMP के धार में कार में आग लगने से 4 दोस्तों की मौत, एक युवक गंभीर
2 days agoएमपी में 392 अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई, 7 बर्खास्त और करोड़ों जब्त
2 days agoMP में ₹5,800 करोड़ का निवेश, 10 हजार से ज्यादा नौकरियों की उम्मीद
3 days agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस और बिरसा मुंडा जयंती पर होंगे बड़े आयोजन
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines