Add News 24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

मध्य प्रदेश

CM शिवराज का बड़ा ऐलान, मध्यप्रदेश में लागू होगी “एक समान नागरिक संहिता”

विपिन श्रीवास्तव, बड़वानी: मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने देश में एक समान नागरिक संहिता लागू करने की पैरवी करते हुए मध्यप्रदेश में इसको लेकर एक कमेटी बनाने का एलान किया है।‌ बड़वानी के सेंधवा में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कई बार बड़े खेल हो जाते हैं। खुद […]

Author
Edited By : Yashodhan Sharma Updated: Dec 2, 2022 00:37

विपिन श्रीवास्तव, बड़वानी: मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने देश में एक समान नागरिक संहिता लागू करने की पैरवी करते हुए मध्यप्रदेश में इसको लेकर एक कमेटी बनाने का एलान किया है।‌

बड़वानी के सेंधवा में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कई बार बड़े खेल हो जाते हैं। खुद जमीन नही ले सकते तो किसी आदिवासी के नाम से जमीन ले ली। कई बदमाश ऐसे भी आ गए जो आदिवासी बेटी से शादी करके जमीन उसके नाम से ले लेते हैं। आज मैं जागरण की अलख जगाने आया हूं।

---विज्ञापन---

सीएम ने आगे कहा कि बेटी से शादी की और जमीन ले ली। मैं तो इस बात का पक्षधर हूं, “कि भारत में अब समय आ गया है एक समान नागरिक संहिता लागू होनी चाहिए। एक से ज्यादा शादी क्यों करे कोई एक देश में दो विधान क्यों चले, एक ही होना चाहिए।

सीएम ने कहा कि मध्य प्रदेश में भी मैं कमेटी बना रहा हूं। समान नागरिक संहिता एक पत्नी रखने का अधिकार है, तो एक ही पत्नी सबके लिए होनी चाहिए।

---विज्ञापन---
First published on: Dec 01, 2022 06:50 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.