---विज्ञापन---

1 जुलाई को AAP पार्टी MP में करेगी चुनावी शंखनाद, अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान करेंगे रैली

MP Politics: मध्य प्रदेश में चुनावी साल में इस बार तीसरे दल भी पूरी ताकत लगा रहे हैं। आम आदमी पार्टी भी इस बार एमपी में विधानसभा चुनाव पूरी ताकत के साथ लड़ने की तैयारी में है। ग्वालियर में 1 जुलाई को पार्टी की बड़ी रैली होने वाली है। पहले यह रैली 25 जून को […]

---विज्ञापन---

MP Politics: मध्य प्रदेश में चुनावी साल में इस बार तीसरे दल भी पूरी ताकत लगा रहे हैं। आम आदमी पार्टी भी इस बार एमपी में विधानसभा चुनाव पूरी ताकत के साथ लड़ने की तैयारी में है। ग्वालियर में 1 जुलाई को पार्टी की बड़ी रैली होने वाली है। पहले यह रैली 25 जून को होनी थी। लेकिन प्रशासन से अनुमति नहीं मिलने के बाद अब रैली 1 जुलाई को होगी।

केजरीवाल और भगवंत मान होंगे शामिल

आम आदमी पार्टी ने ग्वालियर में 1 जुलाई को होने वाली रैली की तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस रैली के साथ ही आप पार्टी मध्य प्रदेश में चुनावी शंखनाद करेगी। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ग्वालियर में रैली और सभा करेंगे। पार्टी ने इस रैली में एक लाख से ज्यादा लोगों के आने की बात कही है।

---विज्ञापन---

बता दें कि पहले 25 जून को सीएम केजरीवाल का ग्वालियर दौरा प्रस्तावित था। लेकिन प्रशासन की अनुमति ना मिलने के चलते 25 जून के कार्यक्रम को निरस्त कर दिया गया था। जिसके बाद प्रशासन ने 1 जुलाई को कार्यक्रम की अनुमति दी है। जिसके बाद मेला ग्राउंड में आप पार्टी की बड़ी जनसभा आयोजित होगी।

प्रदेश अध्यक्ष ने साधा बीजेपी पर निशाना

वहीं 25 जून की रैली को इजाजत नहीं देने पर सिंगरौली की महापौर और आम आदमी पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष रानी अग्रवाल ने बीजेपी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार महारैली के ऐलान से डरी हुई है। इसलिए सरकार ने महारैली की परमिशन नहीं दी। जबकि आनन फानन में मुख्यमंत्री का ग्वालियर दौरे का कार्यक्रम बनाया गया। लेकिन आम आदमी पार्टी सरकार की तानाशाही, साजिशों से डरने वाली नहीं है। बता दें कि इस बार आप पार्टी प्रदेश की सभी 230 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारने की तैयारी में है।

---विज्ञापन---
First published on: Jun 17, 2023 02:33 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola