Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

प्रदेश

MP गजब है: पुल से 25 फीट नीचे नदी में गिरी कार, जिन्हें अस्पताल में कराया भर्ती वे हो गए फरार

खरगोन: मध्य प्रदेश के खरगोन में भीषण हादसा हो गया। यहां एक तेज रफ्तार कार पुल की रेलिंग को तोड़ते हुए नदी में गिर गई। हादसे के वक्त कार में चार लोग सवार थे, जिन्हें पुलिस और ग्रामीणों ने रेस्क्यू कर बाहर निकाला और इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। जानकारी के अनुसार, यह हादसा जैतापुर […]

Author
Edited By : Yashodhan Sharma Updated: Oct 12, 2022 12:55
Khargone accident

खरगोन: मध्य प्रदेश के खरगोन में भीषण हादसा हो गया। यहां एक तेज रफ्तार कार पुल की रेलिंग को तोड़ते हुए नदी में गिर गई। हादसे के वक्त कार में चार लोग सवार थे, जिन्हें पुलिस और ग्रामीणों ने रेस्क्यू कर बाहर निकाला और इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया।

जानकारी के अनुसार, यह हादसा जैतापुर पुलिस चौकी क्षेत्र में खरगोन-गोगांव मार्ग पर बिजलगांव के पास हुआ है। बेकाबू कार भाया खेड़ी नदी पर बने पुल की रेलिंग को तोड़कर करीब 20-25 फीट नीचे नदी में गिर गई।

---विज्ञापन---

अभी पढ़ें Prayagraj News: बीच बाजार भीड़ ने दो युवकों को पीट-पीटकर अधमरा किया, अस्पताल में एक की हो गई मौत

सभी घायल अस्पताल से फरार

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और ग्रामीण तत्काल मौके पर पहुंचे और कार में सवार लोगों को बाहर निकलकर अस्पताल भिजवाया। लेकिन सभी घायल अस्पताल से फरार हो गए।

---विज्ञापन---

कार में चार लोग सवार थे

स्थानीय लोगों ने बताया कि कार गोगावा की तरफ से आई थी। कार की रफ्तार बहुत तेज थी, पुल पर कार अनियंत्रित हो गई और रेलिंग तोड़ते हुए 25 फीट नीचे नदी में जा गिरी। कार में 4 लोग सवार थे। उनको मामूली चोट आई है।

अभी पढ़ें सैफई में महज 24 घंटे के भीतर तैयार किया सभा और दाह संस्कार स्थल, पत्नी मालती की समाधि भी यहीं है

पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे

घटना की सूचना मिलते ही तत्काल एसएसपी मनीष खत्री, थाना प्रभारी दिनेश कुशवाह, जैतापुर चौकी प्रभारी प्रवीण आर्य मौके पर पहुंचे। हालांकि, घायलों के नाम और एड्रेस का पता नहीं चल पाया है। बताया जा रहा है कि कार सवार अस्पताल से भाग गए हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।

अभी पढ़ें प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

First published on: Oct 11, 2022 07:16 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.